{"_id":"68b9c3ea4fe0ac40150bce72","slug":"problems-related-to-property-id-of-citizens-will-be-resolved-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-50625-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नागरिकों की प्रॉपर्टी आईडी संबंधी समस्याओं का होगा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नागरिकों की प्रॉपर्टी आईडी संबंधी समस्याओं का होगा समाधान
विज्ञापन
निगम की अतिरिक्त आयुक्त ने की टैक्स विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। निगम की अतिरिक्त आयुक्त सलोनी शर्मा ने टैक्स विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान सभी अधिकारियों को नागरिकों की पीआईडी संबंधी समस्याओं को समय सीमा में हल करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बैठक में अधिकारियों को बताया कि प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित सभी कार्यों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निगम आयुक्त ने स्पष्ट किया कि पीआईडी, टैक्स रिटर्न, डाटा अपडेट, सेल्फ-सर्टिफिकेशन आदि प्रक्रियाएं निगम के राजस्व संग्रह और पारदर्शिता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित अधिकारी/कर्मचारी के विरुद्ध सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अतिरिक्त आयुक्त सलोनी शर्मा ने कहा कि नगर निगम नागरिक सुविधाओं को और अधिक सुगम बनाने के प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में सभी जोनल टैक्सेशन ऑफिसर्स और संबंधित टीम को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे जनता से जुड़ी सेवाओं को समय पर उपलब्ध कराएं। अतिरिक्त आयुक्त सलोनी शर्मा ने बताया कि निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के दिशा निर्देश अनुसार प्रत्येक जोन से प्रतिमाह एक करोड़ रुपये की रिकवरी, जिसमें लगभग 1 लाख बकाया वाले यूनिट्स को लक्ष्य बनाया जाएगा।