फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Private school operators preparing to put pressure on the government

सरकार पर दबाव बनाने की तैयारी में निजी स्कूल संचालक

Sat, 05 Feb 2022 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Private school operators preparing to put pressure on the government
बल्लभगढ़। कोविड के मामले कम होने पर अब निजी स्कूल संचालक पूर्ण रूप से स्कूल खोलने की मांग करने लगे हैं। इसके लिए बल्लभगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने शनिवार को ऑनलाइन बैठक का आयोजन किया। इसमें एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रसेन शर्मा सहित अन्य स्कूल संचालकों ने अपनी बात रखी।
विज्ञापन

चंद्रसेन शर्मा ने बताया कि लगातार दो लहरों में सर्वाधिक नुकसान निजी स्कूल संचालकों ने उठाया है। अब तीसरी लहर न्यूनतम स्तर पर है। ऐसे में सरकार पूरी तरह से स्कूल खोलने पर मंथन करें। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी स्कूल बंद होने के कारण काफी परेशानी उठा रहे हैं। उधर ऐसे स्कूल संचालक भी परेशान हैं जहां छात्रों की संख्या कम हो रही है। बैठक में स्कूल संचालकों ने कहा कि इन दिनों आर्थिक रूप से भी प्रबंधन परेशानी उठा रहे हैं। ऐसे में स्कूल न खुलने पर मजबूरी के कारण संचालक सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर अध्यक्ष चंद्र सेेन शर्मा, महामंत्री सतीश शर्मा, भरत शर्मा, ओम दत्त, अवतार सिंह, राजकुमार, गोविंद राम, कमल शर्मा, राजेश शर्मा, जेपी सिंह, लक्ष्मीनारायण, मोतीराम, बालकिशन, दयाचंद शर्मा, जगदीश शर्मा समेत कई स्कूल संचालक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed