फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Private parking will be built on 1.25 acres of roadways land

रोडवेज की 1.25 एकड़ जमीन पर बनेगी निजी पार्किंग

Sat, 04 Jun 2022 11:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Private parking will be built on 1.25 acres of roadways land
बल्लभगढ़। हरियाणा रोडवेज के राजस्व को बढ़ाने के लिए बल्लभगढ़ बस डिपो की 1.25 एकड़ जमीन को निजी पार्किंग के लिए देने की तैयारी है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसके बाद प्रस्ताव महानिदेशक को भेजा जाएगा। महानिदेशक से अनुमति मिलने के बाद टेंडर निकाला जाएगा।
विज्ञापन

डिपो के वर्क्स मैनेजर जितेंद्र कुमार ने बताया कि 20 मई को हरियाणा राज्य परिवहन विभाग के महानिदेशक डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बल्लभगढ़ बस डिपो का निरीक्षण किया था। उन्हें अवगत कराया था कि आरटीओ और रोडवेज के इंस्पेक्टर द्वारा अवैध रूप से चलने वाले वाहन डिपो के पीछे सवा एकड़ की जमीन पर खड़े किए जाते है। वाहन चालक से प्रतिदिन 200 रुपये पार्किंग चार्ज लेते है। चार्ज कम होने की वजह से वाहन चालक महीनों तक वाहनों को चालान भरकर छुड़वाते नहीं हैं। इस भूमि पर काफी वर्षों से वाहन खड़ेे हैं। अगर इस जगह को निजी पार्किंग वालों को दे देते हैं तो रोडवेज का राजस्व बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि सरकारी फीस कम होने की वजह से चालक पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता है, लेकिन निजी पार्किंग प्रतिदिन का चार्ज सरकारी फीस से ज्यादा होता है। मैनेजर ने बताया कि 12 टायर वाले ट्राला का निजी पार्किंग द्वारा प्रतिदिन हजार रुपये का चार्ज लिया जाता है। अगर 1 महीने तक ट्राला खड़ा रहता है तो चालान फीस के साथ-साथ 30000 पार्किंग फीस भी भरनी होती है। जितेंद्र ने बताया कि जीएम रोडवेज लेखराज से विचार-विमर्श कर लिया है। प्रस्ताव तैयार करने का कार्य शुरू हो गया है। इसके बाद प्रस्ताव महानिदेशक को भेज दिया जाएगा, जिसके बाद उस जमीन का टेंडर निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed