फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Private company employee commits suicide by jumping in front of train

Faridabad News: निजी कंपनी के कर्मचारी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Wed, 11 Feb 2026 12:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Private company employee commits suicide by jumping in front of train
किसी युवती से विवाद के कारण कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मेवला महाराजपुर फाटक के पास सोमवार रात एक निजी कंपनी में काम करने वाले युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान मंजीत सिंह के रूप में हुई है, जो मूलरूप से अलीगढ़, यूपी का रहने वाला था और फिलहाल सेक्टर 28 पुलिस चौकी के पीछे परिवार के साथ किराये पर रहता था।
परिजनों के मुताबिक, मंजीत किसी युवती से विवाद के कारण पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। जीआरपी जांच अधिकारी हीरालाल ने बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे रेलवे ट्रैक की जांच के दौरान युवक का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस को मृतक के मोबाइल पर लगातार आ रही कॉल से उसकी पहचान करने में मदद मिली। रात करीब एक बजे जब पुलिस ने फोन रिसीव किया, तो मृतक के भाई सतनाम से बात हुई। सतनाम ने बताया कि मंजीत चार भाइयों में तीसरे नंबर का था और अविवाहित था। वह मेवला महाराजपुर की एक कंपनी में नौकरी करता था लेकिन दस दिन पहले हुए एक विवाद के बाद उसने नौकरी छोड़ दी थी।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, सोमवार रात नौ बजे खाना खाने के बाद मंजीत टहलने निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। रात दस बजे से उसका फोन बिजी आ रहा था और बाद में उसने फोन उठाना बंद कर दिया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed