{"_id":"69bafa2e1aa1a9e9a50d869f","slug":"prithla-mla-placed-the-demand-for-setting-up-an-iti-in-gadpuri-in-the-assembly-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-65282-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पृथला विधायक ने गदपुरी में आईटीआई बनाने की मांग विधानसभा में रखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पृथला विधायक ने गदपुरी में आईटीआई बनाने की मांग विधानसभा में रखी
विज्ञापन
पृथला के विधायक रघुबीर तेवतिया ने विधानसभा-सत्र में उठाया क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा का मुद्दा
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पृथला विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक रघुबीर तेवतिया ने हरियाणा विधानसभा-सत्र के चालू बजट-सत्र में पृथला क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष के माध्यम से मुख्यमंत्री के समक्ष पृथला ब्लॉक के गदपुरी गांव में आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) बनाने की मांग रखी।
इस दौरान विधायक रघुबीर तेवतिया ने कहा कि हरियाणा सरकार की पालिसी है कि प्रदेश के हर ब्लॉक में आईटीआई बनाई जाएगी। पृथला ब्लॉक में 36 गांव लगते हैं और इन गावों में एक भी आईटीआई नहीं है। गदपुरी गांव नेशनल हाईवे-19 पर लगता है और ग्राम पंचायत ने यहां आईटीआई बनाने के लिए 5 एकड़ भूमि देने का रेज्यूलेशन भी पास कर दिया है। इसलिए सरकार को गदपुरी में आईटीआई बनाने का कार्य जल्द से जल्द करना चाहिये, ताकि पृथला विधानसभा के युवाओं को अपने क्षेत्र में ही बेहतर तकनीकी शिक्षा और रोजगार के नए अवसर मिल सकें।
इस मुद्दे पर हरियाणा सरकार की ओर से राज्यमंत्री गौरव गौतम ने कहा कि अगर ग्राम पंचायत 33 साल के लिए एक रुपये की लीज पर 5 एकड़ जमीन दे देगी तो हरियाणा सरकार यहां आईटीआई बनाएगी।