फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   priest killed in land matter

जमीनी विवाद में पुजारी पर हमला

Wed, 23 Oct 2019 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
priest killed in land matter
भूमि विवाद में पुजारी पर हमला
विज्ञापन

फरीदाबाद। खेड़ीपुल थाना क्षेत्र के मास्टर रोड चांदी वाला बाग के समीप करीब आधा दर्जन हमलावरों ने मंगलवार रात लाठी, डंडा व कुल्हाड़ी से एक व्यक्ति पर हमला कर उनसे नकदी व मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए। राहगीरों की मदद से घायल को सेक्टर-16 स्थित क्यूआरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उन्हें सफदरजंग रेफर कर दिया गया। इधर मामले में उस व्यक्ति के भतीजे ने खेड़ीपुल थाने में तीन नामजद व सात अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। सेक्टर-16 में किराए पर रहने वाले उत्तर प्रदेश के चित्रकूट के गांव इतवा डुडैला निवासी धमेंद्र कुमार पांडेय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह फरीदाबाद स्थित एक मंदिर में पुजारी हैं। मंदिर की जमीन उनके नाम पर हैं। मंदिर से सटे दुकानदारों द्वारा आए दिन मंदिर की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जाता है। इसका विरोध जताने पर मारपीट करने पर आमदा हो जाते हैं। पूर्व में भी इस मामले को लेकर मारपीट की गई थी। इसका मामला अभी न्यायालय में लंबित है। उन्होंने आरोप लगाया है कि मंगलवार रात भी उनके ताऊ अशोक शास्त्री, राजबहादुर व रामरूप को आरोपी भोला ठाकुर, अनिल ठाकुर, राकेश के अलावा छह-सात अज्ञात लोग लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से मारपीट कर रहे थे। आसपास के लोगों के मदद इन लोगों को आरोपियों के चंगुल से किसी तरह छुड़ाकर जान बचाई। इस घटना में ताऊ अशोक शास्त्री घायल हो गए। उन्हें क्यूआरजी अस्पताल में ले जाया गया। यहां से उन्हें सफदरजंग के लिए रेफर कर दिया गया। उनके सिर व हाथ-पैर में गंभीर चोट आई है। पुलिस पीड़ित की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed