फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Present in court with solid evidence: ADC

चिह्नित मामलों को पुख्ता सबूत के साथ न्यायालय में पेश करें: आनंद शर्मा

Fri, 08 Dec 2023 11:08 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Fri, 08 Dec 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Present in court with solid evidence: ADC
- एडीसी ने चिह्नित अपराध मामलों की समीक्षा बैठक में पुलिस अधिकारियों और डीए को दिए दिशा-निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एडीसी आनन्द शर्मा ने शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों और डीए के साथ बैठक करते हुए चिह्नित अपराधों के केसों की पैरवी पूरी तैयारी से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिह्नित केसों के चालान न्यायालय में पुख्ता सबूत के साथ पेश करें। जिससे सबूतों के अभाव में कोई अपराधी बच न पाए।

एडीसी आनंद शर्मा ने कहा कि जिला फरीदाबाद में चिह्नित अपराध के तहत आने वाले मामलों की जांच पुलिस विभाग पूरी गहनता से कर रिपोर्ट तैयार करें। उन्होंने कहा कि चिह्नित अपराधों में सुरक्षा समीक्षा, एससी-एसटी एक्ट, पास्को सहित ऐसे मामलों की जांच संबंधित पूरी प्रक्रिया की रिपोर्ट बारे उपायुक्त कार्यालय को अवश्य अवगत करवाया जाए। कोर्ट में जाने से पहले अच्छी तरह जांच कर सनसनीखेज मामलों की रिपोर्ट बनाएं और उन पर पुलिस विभाग की कार्यवाही के बारे अवगत करवाया जाए।
विज्ञापन

पॉक्सो और हत्या जैसे मामलों की हो गहनता से जांच



एडीसी ने कहा कि पॉक्सो एक्ट, हत्य, हत्या का प्रयास, दुष्कर्म, लूट, दहेज हत्या, एनडीपीएस कमर्शियल, एमटीपी, पीसी एक्ट करप्शन जैसे मामले सभी चिह्नित अपराध के तहत आते हैं। ऐसे मामलों में गहनता से जांच कर केस अदालत में पेश किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed