{"_id":"6902691bb052bd3a9d0b5633","slug":"prepare-a-complete-list-of-roads-damaged-during-monsoon-dhesi-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-54610-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों का पूरा ब्योरा तैयार किया जाए: ढेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों का पूरा ब्योरा तैयार किया जाए: ढेसी
विज्ञापन
प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कई योजनाओं पर चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बुधवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी की अध्यक्षता में जिले में चल रही विभिन्न परियोजनाओं पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्मार्ट सिटी परियोजना, अमृत योजना, शहरी परिवहन, जलापूर्ति, सीवरेज नेटवर्क, आवास विकास, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण एवं अन्य शहरी आधारभूत संरचना से जुड़ी कई योजनाओं पर चर्चा की गई।
बैठक में मौजूद मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जेवर एयरपोर्ट और कालिंदी कुंज को जोड़ने वाली सड़कों को आपस में कनेक्ट किया जाए, जिससे फरीदाबाद, नोएडा और दिल्ली के बीच यातायात सुगम हो सके। इसके अलावा शहरी विकास के प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों का पूरा ब्योरा तैयार किया जाए।
उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट स्पष्ट रूप से बताए कि अब तक कितनी सड़कों की मरम्मत पूरी की जा चुकी है और किन मार्गों पर कार्य प्रगति पर है। साथी उन्होंने जिन नए विकसित सेक्टरों में अब तक सीवरेज लाइनें स्थापित नहीं की गई हैं, उनकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार करके अपने पास भेजने का आदेश दिया। इसके अलावा डीएस ढेसी ने मानसून में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
इस दौरान 6वीं अंतर-एजेंसी समन्वय बैठक में मंडल आयुक्त संजय जून, उपायुक्त विक्रम सिंह, नगर निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा, एचएसवीपी की प्रशासन अनुपमा अंजलि और अन्य संबंधित विभागों व एजेंसी के अधिकारी मौजूद रहे।