{"_id":"68111eabcfd140aad30ff0a7","slug":"preparations-underway-to-set-up-cancer-excellence-centre-in-esic-hospital-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-42543-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ईएसआईसी अस्पताल में कैंसर एक्सीलेंस सेंटर बनाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ईएसआईसी अस्पताल में कैंसर एक्सीलेंस सेंटर बनाने की तैयारी
विज्ञापन
मरीजों के लिए पेट सिटी और रेडिएशन थेरेपी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी अस्पताल की नई बिल्डिंग में बनने वाले 500 बेड के अस्पताल में कैंसर एक्सीलेंस सेंटर बनाने की तैयारी है। यहां कैंसर मरीजों के लिए पेट सिटी और रेडिएशन थेरेपी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे देश के विभिन्न राज्यों से इलाज के लिए आने वाले हजारों मरीजों को राहत मिलेगी। अब अस्पताल में विश्व स्तरीय सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।
ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में फरीदाबाद समेत, दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, पलवल, होडल, हथीन, सोनीपत, पानीपत, रेवाड़ी आदि जिलों से रोजाना करीब 5 हजार मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। निजी अस्पतालों की तर्ज पर अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी सुविधाएं जैसे किडनी ट्रांसप्लांट, कैंसर मरीजों का इलाज, एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी समेत इलाज की कई अत्याधुनिक सुविधाएं शुरू कर दी गई हैं। जिससे देश के विभिन्न राज्यों से मरीज यहां इलाज के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए चार ओपीडी चल रही है। इनमें रोजाना करीब 140 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। जिनमें करीब 90 मरीज रोजाना भर्ती रहते हैं। वहीं 35 से 40 मरीजों की कीमोथेरेपी दी जाती है।
अस्पताल में अभी कैंसर और हेड इंजरी की जांच में अहम पेट स्कैन की सुविधा नहीं है। इसके माध्यम से शरीर के प्रत्येक भाग में कैंसर की पहचान की जाती है। अस्पताल में इसकी सुविधा नहीं होने से मरीजों को निजी अस्पताल रेफर करना पड़ता है। इसके साथ ही कई मरीजों को स्वयं के खर्च पर जांच करानी पड़ती है। निजी अस्पताल और सेंटरों पर पेट स्कैन करीब 25 हजार रुपये में होता है। जिससे उनकी जेब पर काफी प्रभाव पड़ता है। अब ईएसआईसी अस्पताल प्रबंधन ने नए बनने वाले अस्पताल में दो पेट सिटी मशीनें लगाने की योजना तैयार की है।
विज्ञापन
-- वर्जन
नए बनने वाले अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए कैंसर एक्सीलेंस सेंटर बनाने की योजना तैयार की गई है। इससे कैंसर के मरीजों को अस्पताल में ही पूरा इलाज मिल सकेगा। उन्हें निजी अस्पताल रेफर करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। - डॉ. संजय राय, वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल