फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Preparations underway to provide relief from power cuts; technical teams to receive new vehicles.

Faridabad News: बिजली कटौती से राहत की तैयारी, तकनीकी टीमों को मिलेंगे नए वाहन

Fri, 24 Jul 2026 12:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway to provide relief from power cuts; technical teams to receive new vehicles.
पहले वाहनों की कमी से प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचने में होती थी देरी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर में बिजली आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों के जल्द समाधान के लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) फील्ड व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी में है। निगम की ओर से अधिकारियों और तकनीकी कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त वाहनों की व्यवस्था की जाएगी। इससे फॉल्ट और आपूर्ति संबंधी शिकायत मिलने के बाद टीमों को मौके पर भेजने में आसानी होगी। खासकर बारिश के मौसम में इसका फायदा उपभोक्ताओं को मिलने की उम्मीद है।

दरअसल, शहर में पिछले कुछ दिनों से बिजली कटौती और फॉल्ट की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। बिजली लाइन में खराबी, ट्रांसफार्मर में तकनीकी दिक्कत, तार टूटने या अन्य कारणों से कई क्षेत्रों में आपूर्ति प्रभावित होती है। शिकायत मिलने के बाद तकनीकी टीम को मौके पर पहुंचकर समस्या का पता लगाने और उसे ठीक करने में समय लगता है। कई बार फील्ड टीमों के पास पर्याप्त वाहन उपलब्ध नहीं होने के कारण भी परेशानी बढ़ जाती है।
विज्ञापन


अतिरिक्त वाहनों की उपलब्धता से अधिकारियों और तकनीकी कर्मचारियों की आवाजाही आसान होगी। किसी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित होने पर टीम को जल्द रवाना किया जा सकेगा। इससे फॉल्ट की पहचान कर मरम्मत कार्य शुरू करने में लगने वाला समय कम होने की संभावना है। उपभोक्ताओं को भी लंबे समय तक बिजली कटौती की समस्या से राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



नियमित जांच से कम होंगे बड़े फॉल्ट

निगम की फील्ड टीमों द्वारा बिजली की लाइनों और ट्रांसफार्मरों का नियमित निरीक्षण भी किया जाएगा। इससे नेटवर्क में आने वाली संभावित तकनीकी खराबियों को समय रहते चिन्हित किया जा सकेगा। समय पर मरम्मत होने से बड़े फॉल्ट और लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति को टाला जा सकेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी रखरखाव कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।



फील्ड टीमों को अतिरिक्त वाहन उपलब्ध होने से शिकायतों के निस्तारण और रखरखाव कार्यों में तेजी आएगी। हमारा प्रयास है कि उपभोक्ताओं को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति मिले तथा किसी भी खराबी को जल्द से जल्द दूर किया जा सके।
-जितेंद्र ढुल, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed