फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Preparations underway to protect the Aravalli range from encroachment; the initiative will begin with Jamai Colony.

Faridabad News: अरावली को अतिक्रमण से बचाने की तैयारी, जमाई कॉलोनी से होगी शुरूआत

Tue, 15 Sep 2026 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway to protect the Aravalli range from encroachment; the initiative will begin with Jamai Colony.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। अरावली की जमीन को अतिक्रमण से बचाने के लिए नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए जमाई कॉलोनी से शुरुआत होगी। यहां चहारदीवारी बनाकर कब्जा करने से रोका जाएगा। वार्ड नंबर-19 स्थित जमाई कॉलोनी में पुरानी चहारदीवारी के स्थान पर नई चहारदीवारी बनाई जाएगी। दीवार के ऊपर कंटीले तारों की फेंसिंग भी की जाएगी। निगम को उम्मीद है कि खाली कराई गई जमीन पर दोबारा अवैध कब्जे नहीं होंगे। नगर निगम प्रशासन ने इसके लिए टेंडर जारी किया है।

योजना के अनुसार करीब 240 मीटर लंबी परिधि में छह फीट ऊंची प्रीकास्ट दीवार का निर्माण किया जाएगा। इसमें एम-20 ग्रेड सीमेंट का इस्तेमाल होगा और पैनल की मोटाई 50 मिलीमीटर रखी जाएगी। दीवार के ऊपर वायर फेंसिंग की जाएगी। निगम की योजना है कि इससे जमीन की सीमा स्पष्ट होने के साथ बाहरी लोगों और असामाजिक तत्वों की आवाजाही पर भी रोक लगाई जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed