फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Preparations underway to permanently close the BK Hospital's heart center.

Faridabad News: बीके अस्पताल का हार्ट सेंटर स्थायी रूप से बंद करने की तैयारी

Mon, 24 Aug 2026 12:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway to permanently close the BK Hospital's heart center.
बीके अस्पताल का हार्ट सेंटर स्थायी रूप से बंद करने की तैयारी- कंपनी ने सामान समेटना शुरू किया
कंपनी ने सामान समेटना शुरू किया, करीब 8.50 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं होने का हवाला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बीके अस्पताल में संचालित हार्ट सेंटर को स्थायी रूप से बंद करने की तैयारी शुरू हो गई है। सेंटर का संचालन करने वाली मेडिट्रीना कंपनी के कर्मचारी रविवार को सेंटर से सामान समेटते नजर आए। दोपहर के समय कर्मचारियों ने टेबल, कुर्सी, एसी, बेड, गद्दे, चिकित्सा उपकरण समेत अन्य जरूरी सामान गाड़ियों में लादकर शिफ्ट करना शुरू कर दिया। सेंटर खाली करने की प्रक्रिया के बाद यहां हृदय रोगियों को मिलने वाली सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है।


कंपनी का करीब 8.50 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित है। भुगतान नहीं होने के कारण कंपनी की ओर से हार्ट सेंटर बंद करने का फैसला लिया गया है। कंपनी के कर्मचारी रविवार को सेंटर में मौजूद सामान को एक-एक कर बाहर निकालते रहे। इससे सेंटर के स्थायी रूप से बंद होने की स्थिति स्पष्ट होती दिखाई दी। सेंटर इंचार्ज मंदीप ने बताया कि भुगतान न किए जाने पर फिलहाल सामान ले जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed