Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Preparations for 'Srijanotsav' youth festival intensify; event begins on the 21st

यूथ : सृजनोत्सव युवा महोत्सव की तैयारियां तेज, 21 से आयोजन

Tue, 17 Nov 2026 12:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Preparations for 'Srijanotsav' youth festival intensify; event begins on the 21st
फरीदाबाद और पलवल क्षेत्र के 35 महाविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने किया मंथन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक के तत्वावधान में होने वाले सृजनोत्सव जोनल युवा महोत्सव 2026-27 की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में सोमवार को राजकीय कन्या महाविद्यालय, नचौली में दूसरी बैठक आयोजित की गई। इसमें फरीदाबाद और पलवल क्षेत्र के करीब 35 महाविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
बैठक में महोत्सव की रूपरेखा, प्रतियोगिताओं और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने पर चर्चा हुई। इस दौरान ड्रॉ प्रक्रिया से प्रतिभागी महाविद्यालयों को महाविद्यालय कोड आवंटित किए गए। विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले कॉलेजों और प्रतिभागियों को अंतिम रूप दिया गया। महोत्सव की आधिकारिक किट और जरूरी दिशा-निर्देशों की जानकारी भी साझा की गई। संगीत, नृत्य, नाटक, साहित्य और ललित कला से जुड़ी प्रतियोगिताओं की तैयारियों पर विचार-विमर्श हुआ। मंच व्यवस्था, पंजीकरण, प्रतिभागियों की सुविधाओं, सुरक्षा और अनुशासन के साथ आयोजन समितियों की जिम्मेदारियां भी तय करने पर चर्चा हुई। सभी कॉलेजों से बेहतर समन्वय और सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

यह तीन दिवसीय सृजनोत्सव जोनल युवा महोत्सव 21 से 23 नवंबर तक राजकीय कन्या महाविद्यालय, नचौली में आयोजित होगा। इस वर्ष इसकी थीम ''सशक्त युवा, समृद्ध भारत'' रखी गई है। इसमें फरीदाबाद और पलवल के कॉलेजों के विद्यार्थी अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा और रचनात्मक कौशल का प्रदर्शन करेंगे। प्राचार्य सुशील कुमार वर्मा ने कहा कि बड़े सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी महाविद्यालयों का सामूहिक प्रयास और सहयोग जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed