फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Preparations for Independence Day intensify in schools and colleges.

Faridabad News: विद्यालयों और महाविद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज

Mon, 03 Aug 2026 10:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Preparations for Independence Day intensify in schools and colleges.
परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति गीतों की गूंज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जिले के सरकारी और निजी विद्यालयों तथा महाविद्यालयों में तैयारियां तेज हो गई हैं। स्कूल परिसरों में इन दिनों देशभक्ति गीतों की गूंज सुनाई दे रही है। एनसीसी कैडेट, स्काउट एंड गाइड्स, स्कूल बैंड और सांस्कृतिक टीमों ने परेड, समूहगान, नृत्य और झांकियों की रिहर्सल शुरू कर दी है।
शिक्षक विद्यार्थियों को अनुशासन, तालमेल और मंच प्रस्तुति का विशेष प्रशिक्षण दे रहे हैं, ताकि 15 अगस्त को आयोजित होने वाले समारोह में आकर्षक और प्रभावशाली कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा सकें। जानकारी के अनुसार एनआईटी-5 स्थित राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्काउट एंड गाइड्स के छात्र नियमित अभ्यास कर रहे हैं। वहीं राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, एनआईटी-5 और पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्राएं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के लिए नृत्य और समूह प्रस्तुतियों की लगातार रिहर्सल कर रही हैं। विद्यालयों में सुबह और दोपहर के समय अभ्यास सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें शिक्षक भी सक्रिय रूप से मार्गदर्शन दे रहे हैं।
विज्ञापन


पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय, तिगांव तथा मोहना महाविद्यालय में एनसीसी कैडेट स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाली परेड की तैयारियों में जुटे हुए हैं। कैडेट सुबह-सुबह मैदान में पहुंचकर मार्चपास्ट, सलामी और अनुशासन का अभ्यास कर रहे हैं। विद्यार्थियों में समारोह में भाग लेने को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। उनका कहना है कि अपने विद्यालय या महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात है और वे बेहतर प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन करना चाहते हैं। स्वतंत्रता दिवस समारोह में परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं के समूहों को प्रदर्शन के आधार पर सम्मानित किया जाएगा। इसे देखते हुए सभी संस्थानों में तैयारियों को अंतिम रूप देने का कार्य तेजी से चल रहा है, ताकि राष्ट्रीय पर्व को उत्साह, अनुशासन और देशभक्ति के माहौल में भव्य रूप से मनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बातचीत------
स्वतंत्रता दिवस पर परेड में हिस्सा लेना हमारे लिए गर्व की बात है। -कशिश
15 अगस्त के कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करना हमारा लक्ष्य है। -कृष्णा
हमारी कोशिश है कि देशभक्ति पर आधारित प्रस्तुति से सभी का दिल जीतें। -प्रीति

हम सभी पूरी मेहनत से रिहर्सल कर रहे हैं ताकि कार्यक्रम यादगार बन सके। -कीर्ति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed