{"_id":"6a5680204f6fefbab606f0e5","slug":"preparations-for-independence-day-intensify-beautification-work-to-be-carried-out-in-sectors-12-and-31-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-74920-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, सेक्टर-12 और 31 में होंगे सौंदर्यीकरण के कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, सेक्टर-12 और 31 में होंगे सौंदर्यीकरण के कार्य
विज्ञापन
विज्ञापन
हुडा और नगर निगम ने अलग-अलग कार्यों के टेंडर जारी किए
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर हुडा और नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। समारोह को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए सेक्टर-12, सेक्टर-15 डिवाइडिंग रोड और सेक्टर-31 स्थित टाउन पार्क में सौंदर्यीकरण और मरम्मत के विभिन्न कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए हुडा और नगर निगम ने अलग-अलग कार्यों के टेंडर जारी किए हैं।
नगर निगम के अनुसार सेक्टर-12 और सेक्टर-15 डिवाइडिंग रोड पर समारोह के दौरान अस्थायी वेलकम गेट लगाए जाएंगे। इसके साथ ही पूरे क्षेत्र को तिरंगे रंग के गुब्बारों से सजाया जाएगा। इससे समारोह स्थल देशभक्ति के रंग में नजर आए और आगंतुकों का भव्य स्वागत किया जा सके।
विज्ञापन
इसके अलावा सेक्टर-12 में जेसीबी मशीन, श्रमिकों की व्यवस्था और रंगाई-पुताई सहित अन्य आवश्यक कार्य भी कराए जाएंगे। इन कार्यों का उद्देश्य समारोह स्थल को स्वच्छ, व्यवस्थित और आकर्षक बनाना है। अधिकारियों के अनुसार स्वतंत्रता दिवस समारोह में बड़ी संख्या में लोगों और अधिकारियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी की जाएंगी।
विज्ञापन
वहीं, सेक्टर-31 स्थित टाउन पार्क में भी रंगाई, मरम्मत और अन्य सौंदर्यीकरण के कार्य किए जाएंगे। पार्क की दीवारों, पथों और अन्य संरचनाओं की मरम्मत कर उन्हें नया स्वरूप दिया जाएगा। समारोह के दौरान आने वाले लोगों को बेहतर वातावरण मिल सकेगा। अधिकारियों का कहना है कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएंगे। इसके लिए संबंधित एजेंसियों को गुणवत्ता के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर साफ-सफाई, सजावट, रंगाई-पुताई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।