फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Preparations for development fee on regular colonies are in full swing.

Faridabad News: नियमित कॉलोनियों पर विकास शुल्क की तैयारी तेज

Fri, 20 Feb 2026 12:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Preparations for development fee on regular colonies are in full swing.
पार्षदों ने मांगा बुनियादी सुविधाओं का हिसाब
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम द्वारा नियमित कॉलोनियों से 5 प्रतिशत विकास शुल्क वसूलने की तैयारी ने शहर की सियासत और कॉलोनियों दोनों में हलचल बढ़ा दी है। निगम प्रशासन इस प्रस्ताव को राजस्व बढ़ाने और विकास कार्यों को गति देने का जरिया बता रहा है वहीं पार्षद और स्थानीय निवासी पहले से अधूरे पड़े कामों का हवाला देकर सवाल उठा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार शहर की 60 से अधिक नियमित कॉलोनियों में यह शुल्क लागू करने की रूपरेखा तैयार की जा रही है। निगम सूत्रों का कहना है कि हर जोन में टैक्स वसूली का लक्ष्य तय किया गया है और संबंधित अधिकारियों को क्षेत्रवार सर्वे और प्रॉपर्टी डाटा अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


हालांकि कई कॉलोनियों में सीवर ओवरफ्लो, टूटी सड़कों, स्ट्रीट लाइट और जलनिकासी जैसी समस्याएं अभी भी बनी हुई हैं। स्थानीय आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों का कहना है कि जब तक मूलभूत सुविधाएं पूरी तरह विकसित नहीं होतीं तब तक अतिरिक्त शुल्क लेना उचित नहीं है। कुछ पार्षद इस मुद्दे को आगामी हाउस मीटिंग में उठाने की तैयारी में हैं और ब्याज में राहत या चरणबद्ध भुगतान जैसे विकल्प सुझा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर जीआईएस पोर्टल पर प्रॉपर्टी सीमांकन और रिकॉर्ड अपडेट की प्रक्रिया भी चर्चा में है। कई संपत्तियों का डाटा अधूरा होने से लोगों को नोटिस को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed