फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Preparations for action against the construction agency for not starting the work

Faridabad News: काम शुरू नहीं करने पर निर्माण एजेंसी पर कार्रवाई की तैयारी

Sat, 25 Apr 2026 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Preparations for action against the construction agency for not starting the work
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। बड़खल गांव में लंबे समय से रुके विकास कार्यों को लेकर नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। काम शुरू न करने पर संबंधित एजेंसी को नोटिस जारी किया गया है और उस पर जुर्माना लगाने की तैयारी चल रही है। साथ ही एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने पर भी विचार किया जा रहा है।
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार वर्ष 2025 में गांव में सीवर लाइन, सड़क निर्माण और पेयजल पाइपलाइन डालने का कार्य एजेंसी को सौंपा गया था। इस परियोजना का उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री द्वारा किया गया था इसके बावजूद जमीनी स्तर पर कोई प्रगति नहीं हो सकी।
विज्ञापन

ग्रामीणों में इस देरी को लेकर नाराजगी है क्योंकि खराब सड़कें, सीवर की समस्या और पानी की किल्लत उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित कर रही है। निगम अब वैकल्पिक एजेंसी को काम सौंपने की योजना बना रहा है ताकि रुकी परियोजनाओं को जल्द पूरा कराया जा सके। अधिकारियों का कहना है कि लापरवाही बरतने वाली एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, जिससे विकास कार्यों में देरी न हो और लोगों को समय पर सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed