फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Preparations construction Green Highway speed up

Faridabad: ग्रीन हाईवे के निर्माण की तैयारियां तेज, जल्द रफ्तार पकड़ेगा काम, तीन जगह बनाए गए कास्टिंग यार्ड

Sun, 25 Jun 2023 05:45 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 25 Jun 2023 05:45 PM IST
सार

इस एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 31 किलोमीटर है, जिसमें से लगभग 24 किलोमीटर हिस्सा हरियाणा के अंदर है। बाकी हिस्सा यूपी में होगा।

विज्ञापन
Preparations construction Green Highway speed up
ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे पर काम करते मजदूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय जेवर एयरपोर्ट को फरीदाबाद से जोड़ने के  लिए बनने वाले ग्रीन फिल्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण की तैयारियां तेज कर दी गई है। इसके लिए एनएचएआई की ओर से मोहना गांव के पास कास्टिंग यार्ड तैयार किया गया है। प्री कास्टिंग का काम शुरू कर दिया गया है। इससे निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद है।

विज्ञापन


बाईपास रोड पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य जोरों से चल रहा है। इस एक्सप्रेस वे को बल्लभगढ़ सेक्टर-65 के पास नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जोड़ा जाएगा। इसके लिए बनाई जाने वाली सड़क का नाम ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसव रखा गया है। इसके माध्यम से बल्लभगढ़ से नोएडा एयरपोर्ट का सफर 15 से 20 मिनट में तय किया जाएगा। इसके लिए 12 गांवों की जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है। इनमें सोतई, मच्छगर,  बहबलपुर, फफूंदा, पन्हेड़ा खुर्द, गढखेड़ा, नरहावली, छांयसा, हीरापुर, नरियाला, मोहना, बागपुर, नंगलिया, सोलड़ा और भोलड़ा की 1000 एकड़ जमीन है। 

विज्ञापन


इस एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 31 किलोमीटर है, जिसमें से लगभग 24 किलोमीटर हिस्सा हरियाणा के अंदर है। बाकी हिस्सा यूपी में होगा। निर्माणाधीन दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे लिंक रोड से शुरू होकर ये एक्सप्रेसवे फरीदाबाद के 12 गांवों से होते हुए कुंडली गाजियाबाद पलवल एक्सप्रेस वे व यमुना एक्सप्रेस वे को पार करते हुए जेवर एयरपोर्ट तक पहुंचेगा। इस योजना पर करीब 1600 करोड़ रुपये लागत आएगी। एक्सप्रेसवे के निर्माण को लेकर तैयारियां चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर तीन जगह बनाए गए कास्टिंग यार्ड

एक्सप्रेसवे के तीन जगहों पर कास्टिंग यार्ड बनाए गए हैं। फरीदाबाद में मास्टर प्लान 2031 के तहत भविष्य में विकसित होने वाली सड़कों और एक्सप्रेसवे के रूट में आने वाले रास्तों पर अंडरपास व फ्लाईओवर बनाए जाने हैं। इसके साथ केजीपी के पास इंटरचेंज भी बनाया जाना है। इन जगहों पर इस्तेमाल होने वाले गर्डर, अंडरपास व फ्लाईओवर की दीवार में इस्तेमाल होने वाले कंक्रीट के स्लैब आदि बनाने का काम कास्टिंग यार्ड में शुरू कर दिया गया है। यहां पर इन्हें पहले ही तैयार किया जा रहा है। जिस साइट पर इनकी जरूरत होगी, निर्माण के दौरान वहां इन्हें पहुंचा दिया जाएगा। एनएचएआई के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार एक्सप्रेसवे के निर्माण की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। रूट पर वाहनों के आने-जाने के लिए रास्ते भी तैयार किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed