फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Preparations begin for Chhath, the festival of faith and resolve

आस्था और संकल्प का पर्व छठ को लेकर तैयारियां शुरू

Mon, 16 Nov 2020 06:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 06:29 PM IST
विज्ञापन
Preparations begin for Chhath, the festival of faith and resolve
फरीदाबाद एसजीएम नगर में छठ पूजा के लिए घाट की तैयारी करते पूर्वी सेवा समिति के सदस्य । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। शहर में छठ पूजा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पूर्वी सेवा समिति के पदाधिकारियों ने रविवार को एसजीएम नगर स्थित छठ घाट की साफ-सफाई और रंग-रोगन किया। इसी प्रकार शहर में अन्य जगह भी तैयारियां की जा रही हैं। हालांकि, इस बार पर्व पर कोरोना का प्रभाव भी देखने को मिलेगा। प्रशासन की ओर से अभी अनुमति प्रदान नहीं की गई है।
विज्ञापन

कार्तिक शुक्ल चतुर्थी से होने वाला आस्था का महापर्व 18 नवंबर से शुरू होगा। छठ पूजा इस बार 20 नवंबर को है। नहाय खाय के साथ शुरू होने वाले इस पर्व में सूर्य भगवान की विशेष उपासना की जाती है। इस बार षष्ठी तिथि 19 नवंबर को रात 21:58 पर प्रारंभ होगी। इस दिन सूर्योदय 6 बजकर 48 मिनट पर होगा। इस योग में पूजा करने से परिवार में सुख, शांति धन-समृद्धि बनी रहती है।
विज्ञापन

प्रशासनिक स्तर पर सार्वजनिक स्थानों पर कम भीड़ जुटाने की अपील की जा रही है। लोगों से कहा जा रहा है कि वे घर पर ही जल स्रोत बनाकर पूजा-अर्चना करें।
पूजा के मुहूर्त
20 नवंबर को पर्व की शुरुआत होगी। इस दिन सूर्योदय-6:48 पर होगा और सूर्यास्त-17:26 पर होगा। वैसे षष्ठी तिथि एक दिन पहले यानी 19 नवंबर को रात 9:58 से शुरू हो जाएगी और 20 नवंबर को रात 9:29 बजे तक रहेगी। इसके अगले दिन सूर्य को सुबह अर्घ्य देने का समय छह बजकर 48 मिनट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छठ पूजा आयोजन को लेकर अभी किसी संस्था या समिति ने अनुमति के लिए आवेदन नहीं किया है। पर्व के लिए मंगलवार को अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। इसमें निर्णय लिया जाएगा।
- यशपाल यादव, जिला उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed