फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Premature newborn saved from serious urinary disease

Faridabad News: समयपूर्व जन्मे नवजात को गंभीर मूत्र रोग से बचाया

Wed, 18 Feb 2026 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Premature newborn saved from serious urinary disease
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




फरीदाबाद। समयपूर्व जन्मे एक नवजात को दुर्लभ और गंभीर मूत्र रोग की समस्या से बचाने का मामला सामने आया है। 34 सप्ताह में जन्मे इस शिशु को जन्म के तुरंत बाद मूत्र त्यागने में कठिनाई होने लगी, जिससे उसकी स्थिति बिगड़ने लगी। जांच में पोस्टेरियर यूरेथ्रल वाल्व नामक जन्मजात अवरोध का पता चला, जो उपचार न मिलने पर जानलेवा हो सकता है।




यथार्थ हॉस्पिटल में डॉक्टरों की टीम ने शिशु को भर्ती कर उपचार शुरू किया। अस्पताल के अनुसार शिशु को श्वसन कष्ट और पेट में सूजन की शिकायत थी तथा मूत्र अवरोध के कारण किडनियों पर भी असर पड़ने लगा था। चिकित्सकों ने पहले कैथेटर के माध्यम से स्थिति नियंत्रित की और बाद में कम वजन की अवस्था में ही सर्जरी की तैयारी की।
विज्ञापन


डॉ. धनसुख कुमावत ने बताया कि स्थिरीकरण के बाद शिशु पर सर्जरी कर अवरोध हटाया गया, जिसके बाद उसने सामान्य रूप से मूत्र त्याग करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed