फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Pregnant woman refused to be taken to labor room if file not prepared

Faridabad News: फाइल न बनने पर गर्भवती को लेबर रूम में लेने से किया मना

Mon, 08 Jan 2024 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Pregnant woman refused to be taken to labor room if file not prepared
जिला नागरिक अस्पताल का मामला, अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद किया भर्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला अस्पताल में फाइल न बनी होने के कारण दर्द से कराह रही गर्भवती को लेबर रूम में लेने से मना कर दिया गया। दर्द से कराह रही युवती लेबर रूम के सामने जमीन पर बैठी रही। आखिरकार लाचार पिता ने बेटी को अस्पताल में भर्ती करवाने के लिए अधिकारियों के समक्ष हाथ जोड़कर गुहार लगाई। इसके बाद कहीं जाकर अधिकारियों का दिल पसीजा और गर्भवती को वार्ड में भर्ती करवाया गया।
जिला नागरिक अस्पताल आए दिन मरीजों के उपचार में ढिलाई बरतने के मामले में सुर्खियों में बना रहता है। ऐसा ही एक मामला सोमवार को देखने को मिला। सराय ख्वाजा निवासी रमेश ने बताया कि उसकी बेटी प्रियंका गर्भवती है। वह अपने पति रोहित के साथ रूटीन चेकअप के लिए पिछले तीन दिनों से लगातार आ रही है। सोमवार को जब उसे प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो वह अपनी बेटी प्रियंका को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां वह कमरा नंबर नौ में लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रही थी। अचानक दर्द अधिक होने के कारण वह उसे लेकर अस्पताल के प्रथम तल पर बने लेबर वार्ड में पहुंचे। जहां से उन्हें फाइल न बने होने के कारण वापस लौटा दिया गया।
विज्ञापन

कुछ लोगों ने उन्हें तृतीय तल पर बैठे उच्च अधिकारियों से संपर्क करने के लिए कहा। दर्द से कराहती बेटी को देख रमेश उच्चाधिकारियों से गुहार लगाने पहुंचे। दिल के मरीज रमेश तृतीय तल पर बैठे स्वास्थ्य अधिकारियों से मिले और उनसे बेटी को दाखिल करने की गुहार लगाई। जिसके बाद उनकी बेटी को वार्ड में भर्ती किया गया। इस संबंध में रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर (आरएमओ) विजय से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि इस मामले में फिलहाल उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कुछ समय पहले ही इस पद को संभाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed