{"_id":"644d16f86dc80da8110355b6","slug":"pregnant-woman-murdered-for-not-meeting-dowry-demand-husband-arrested-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-3422-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दिल्ली और यूपी के कन्नौज के ध्यानार्थ\nदहेज की मांग पूरी नहीं होने पर गर्भवती की हत्या, पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दिल्ली और यूपी के कन्नौज के ध्यानार्थ दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर गर्भवती की हत्या, पति गिरफ्तार
Sat, 29 Apr 2023 06:39 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Sat, 29 Apr 2023 06:39 PM IST
विज्ञापन
धौज थाना इलाके के नंगला में वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। धौज थाना इलाके के नंगला में गर्भवती महिला का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों का आरोप है कि महिला के पति ने गला दबाकर शव को फंदे से लटका दिया। पोस्टमार्टम में सामने आया कि महिला गर्भवती थी। धौज थाना पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
दिल्ली के साेनिया विहार निवासी शरद कुमार की पत्नी गुड्डी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बेटी करिश्मा की शादी 21 जुलाई 2018 को मूलरूप से उत्तरप्रदेश के जिला कन्नौज निवासी राघवेंद्र के साथ की थी। फिलहाल वह पति के साथ फरीदाबाद में नंगला में रह रही थी। आरोप है कि विवाह के बाद से ही राघवेंद्र उनकी बेटी को कम दहेज लाने का ताना देने लगा। घर से दहेज और लाने से मना करने पर आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी। 2020 में करिश्मा ने बेटी को जन्म दिया। आरोप है कि इसके बाद से राघवेंद्र ने करिश्मा को और अधिक परेशान करना शुरू कर दिया। गुड्डी ने बेटी करिश्मा को अपने पास बुला लिया। कुछ दिन बाद करिश्मा वापस ससुराल चली गई। आरोप है कि घटना से पांच दिन पहले राघवेंद्र ने करिश्मा के कपड़ों में आग लगाने की कोशिश की थी। पड़ोसियों ने किसी तरह से करिश्मा को बचाया। 27 अप्रैल को करिश्मा के पडोसियों ने गुड्डी को फोन पर बताया कि उनकी बेटी ने फंदा लगा लिया है। आरोप है कि राघवेंद्र ने करिश्मा को मारकर फंदे से लटका दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।