{"_id":"69e624f3eac2cbf8a30c4973","slug":"pranit-rastogi-won-senior-open-district-chess-championship-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-68019-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: प्रनित रस्तोगी ने सीनियर ओपन जिला शतरंज चैंपियनशिप जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: प्रनित रस्तोगी ने सीनियर ओपन जिला शतरंज चैंपियनशिप जीती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैंपियनशिप को जीतने वाले जिले के पहले इतने कम उम्र के खिलाड़ी बने
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। श्रद्धा पब्लिक स्कूल में ऑल फरीदाबाद चेस एसोसिएशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला शतरंज चैंपियनशिप में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला। चैंपियनशिप में अंडर-9 श्रेणी के खिलाड़ी प्रनित रस्तोगी ने सीनियर ओपन वर्ग का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। प्रनित इस चैंपियनशिप को जीतने वाले जिले के पहले इतने कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं।
रविवार और सोमवार को आयोजित प्रतियोगिता में कुल 70 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें प्रनित ने अपनी चालों से अनुभवी खिलाड़ियों को मात देते हुए सीनियर ओपन श्रेणी में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, देव प्रताप दूसरे और राज प्रखर तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के दौरान पांच अलग-अलग श्रेणियों में मुकाबले हुए, जिसमें अंडर-19 ओपन वर्ग में केशव ने बाजी मारी और भूमिन वर्मा व आरुष पायला क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, अंडर-19 बालिका वर्ग में राधिका शर्मा ने पहला, सोम्या ने दूसरा और अद्या कालरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के अन्य परिणामों की बात करें तो स्पेशल अंडर-12 श्रेणी में देव प्रताप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रनित रस्तोगी दूसरे और ईशान सोनी तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह स्पेशल अंडर-14 श्रेणी में जयांश ढींगरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया, आरव गुलिया को दूसरा और अनुज सहाय को तीसरा स्थान मिला। ऑल फरीदाबाद चेस एसोसिएशन की देखरेख में संपन्न हुई इस प्रतियोगिता ने जिले की उभरती प्रतिभाओं को एक बेहतरीन मंच प्रदान किया। प्रनित रस्तोगी की इस ऐतिहासिक जीत ने यह साबित कर दिया कि शतरंज के खेल में उम्र से अधिक मानसिक कौशल और सटीक रणनीति मायने रखती है।