फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   pranav and kanchan won two medals in khelo india

Faridabad News: खेलो इंडिया में प्रणव ने स्वर्ण व कंचन ने जीते दो रजत

Tue, 12 Dec 2023 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
pranav and kanchan won two medals in khelo india
- दिल्ली में आयोजित खेलो इंडिया पैरा गेम्स में जिले के खिलाड़ियों का रहा दबदबा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दिल्ली में चल रहे खेलो इंडिया पैरा गेम्स के एथलेटिक्स में शहर के पैरा खिलाड़ियों का जलवा रहा। प्रतियोगिता के दूसरे दिन लड़कों की चक्का फेंक प्रतियोगिता में प्रणव सूरमा ने स्वर्ण और लड़कियों की श्रेणी में कंचन लखानी ने रजत जीता। इसके साथ ही उन्होंने दो रजत पदक अपने नाम कर लिए।
पैरा एशियाई खेल में स्वर्ण पदक विजेता प्रणव सूरमा ने मंगलवार को राष्ट्रीय पैरा खेल के चक्का फेंक स्वर्ण पदक जीता। अंतरराष्ट्रीय स्तर की पैरा एथलीट कंचन लखानी को रजत पर संतोष करना पड़ा। सोमवार को उन्होंने भाला फेंक प्रतियोगिता में भी रजत पदक जीता। कंचन ने 53-54 श्रेणी में भाग लेकर यह कामयाबी हासिल की। दोनों खिलाड़ियों का लक्ष्य पैरा ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतना है। पदक जीतने के बाद उसने बताया कि किसी भी प्रतियोगिता के दौरान मानसिक दबाव बहुत रहता है। इसे कम करने के लिए मैं रोजाना ध्यान लगाता हूं।
विज्ञापन

कंचन ने वर्ष 2022 में ट्यूनिशिया में विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। बंगलुरू में आयोजित पांचवीं इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के चक्का फेंक में स्वर्ण और भाला फेंक में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


पदक जीतने की सूचना पर माता-पिता ने जताई खुशी
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक जीतना बड़ी बात है। पिता संजीव सूरमा का कहना है कि मेरा मेहनत सफल हो गया है। प्रणव से यहीं उम्मीद है। प्रणव ने शारीरिक रूप से अक्षम होने के बाद भी अपने को कभी अक्षम नहीं समझा। इसी का परिणाम है कि वह प्रत्येक प्रतियोगिता में पदक झटक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed