फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Prakash's friend overcame Hoddle in double murder

दोहरे हत्याकांड में प्रकाश का दोस्त होडल से काबू

Sat, 20 Feb 2021 10:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Prakash's friend overcame Hoddle in double murder
फरीदाबाद। एनआईटी एक में जिम ट्रेनर व टीचर हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रकाश के साथी लकी अरोड़ा को होडल से काबू कर लिया है। प्रकाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। शनिवार को मृतका मयंका के परिजन एसीपी क्राइम से भी मिले। दूसरी तरफ पुलिस ने प्रकाश के कुछ परिजनों से भी शनिवार को कई घंटे तक पूछताछ की है। क्राइम ब्रांच डीएलएफ एनआईटी-3 निवासी आरोपी लकी अरोड़ा उर्फ नोनू से हत्या के पूरे घटनाक्रम के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच ने आरोपियों को हथियार मुहैया कराने वाले आरोपी करण को मेरठ से हिरासत में लिया हुआ है। वारदात के बाद आरोपियों को भागने में मदद करने वाले भव्य उर्फ मुन्नू को भी क्राइम ब्रांच ने हिरासत में ले रखा है। मामले का मुख्य आरोपी प्रकाश आहुजा अभी भी फरार चल रहा है। एनआईटी एक मार्केट में लोकेश उर्फ गोल्डी व मयंका की गोली मारकर हत्या की गई थी । इस मामले में बुधवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने दोनों आरोपियों को भगाने में मदद करने वाले प्रिंस के परिवार के एक सदस्य को हिरासत में लिया था। जिसने पुलिस को बताया था कि उसने दोनों आरोपियों को दिल्ली में आईटीओ तक छोड़ा था। एसीपी क्राइम अनिल कुमार का कहना है कि मामले में क्राइम ब्रांच की टीमें जुटी हुईं हैं। कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जल्द ही इस मामले में मुख्य आरोपी समेत सभी पकड़े जाएंगे। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed