फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Practical knowledge will be given to primary school students

Faridabad News: प्राइमरी स्कूल के छात्रों को दिया जाएगा व्यावहारिक ज्ञान

Mon, 06 Nov 2023 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Practical knowledge will be given to primary school students
फरीदाबाद। जिले के राजकीय स्कूल के प्राइमरी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान दिया जाएगा। उन्हें सप्ताह में एक दिन इंटरनेट और मोबाइल से दूर रखने का खाका तैयार किया गया है। शिक्षा विभाग की ओर से जिले के स्कूल मुखिया को दिशानिर्देश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

राजकीय स्कूल के प्राइमरी कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों को होमवर्क से निजात दिलाने की तैयारी की जा रही है। छात्रों को सप्ताह में एक दिन मोबाइल और इंटरनेट से दूर रहने का निर्देश दिया गया है। धीरे-धीरे मोबाइल से दूर करने की रणनीति तैयार की जाएगी। अब उन्हें गृहकार्य की जगह उन्हें दादा-दादी के पास बैठकर पुरानी कहानी सुनाने पर जोर दिया जाएगा, ताकि उन्हें पारंपरिक ज्ञान हो सकें। विभाग की ओर से इसकी तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन

गृहकार्य कम देने पर दिया जाएगा जोर
प्राइमरी स्कूल के छात्रों को कम से कम गृहकार्य देने का निर्णय लिया गया है। इससे वह घर पर अधिक समय परिवार के साथ गुजार सकें। इससे उन्हें व्यावहारिक ज्ञान अधिक हो सकेंगे। इस संबंध में जिले के सभी स्कूल के मुखिया को दिशा-निर्देश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल-खेल में पढ़ाने का दिया जा रहा है प्रशिक्षण
स्कूल प्रबंधन कई गतिविधियों को विद्यार्थियों की दिनचर्या में शामिल कर रहे है। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल गतिविधियां विशेष तौर पर शामिल किया गया है। इसके लिए शेड्यूल तैयार किया गया है। डाइट के एक वरिष्ठ अधिकारी जलवंत सिंह का कहना है कि शिक्षा को छात्रों के अनुसार रुचिकर बनाने की योजना है।

वर्जन

नई शिक्षा नीति के तहत कुछ बदलाव किए गए हैं। इंटरनेट और मोबाइल की दुनिया से बच्चों का समय बचाने का प्रयास है। इस क्रम में छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान देने के लिए रणनीति तैयार की गई है।
- आशा दहिया, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed