फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Power theft of 40 lakh rupees caught

40 लाख रुपये की बिजली चोरी पकड़ी

Wed, 14 Apr 2021 10:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Power theft of 40 lakh rupees caught
फरीदाबाद। बिजली निगम की ओर से बुधवार को बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों में करीब 40 लाख रुपये की बिजली चोरी पकड़ी। ज्यादातर जगहों पर लोग कुंडी कनेक्शन डालकर बिजली चोरी कर रहे थे। लोड का आकलन कर सभी को जल्द जुर्माना भरने के आदेश दिए गए हैं। समय पर जुर्माना न भरने पर पुलिस में मामला दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

बिजली विभाग की ओर से सख्ती कर चोरी पर लगाम लगाने का प्रयास किया जा रहा है। बिजली चोरों की धरपकड़ के लिए अलग-अलग डिवीजन में 10 टीमें गठित की गईं। इनमें कनिष्ठ अभियंता (जेई), (उपमंडल अधिकारी) एसडीओ और लाइनमैन शामिल हैं। बुधवार को टीम ने सुबह करीब छह बजे शहर के अलग-अलग इलाकों में छापा मारा। इस दौरान बिजली अधिकारियों को देख कई लोग अपने घरों पर ताला लगाकर फरार हो गए।
विज्ञापन

वहीं बल्लभगढ़ क्षेत्र में कई लोग लाइन पर डायरेक्ट कुंडी डालकर बिजली चोरी करते पकड़े गए। बल्लभगढ़ डिवीजन के कार्यकारी अभियंता कुलदीप अत्री ने कहा कि ये लोग विभाग में मीटर लगवाने के लिए आवेदन नहीं करते हैं, क्योंकि मीटर लगवाएंगे तो बिल आएगा और भरना पड़ेगा, जबकि 40 प्रतिशत लोग ऐसे है जिन्होंने मीटर लगवाए हुए हैं। इनमें बाईपास करके बिजली चोरी करते हैं। विभाग ऐसे लोगों के खिलाफ काफी सख्त है। जिले में करीब 40 लाख रुपये की बिजली चोरी पकड़ी गई है। विभाग की टीम डिवीजन के अंतर्गत आने वाले सभी इलाकों में छापे मारा रही है। यह आगे भी जारी रहेगी। बिजली चोरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed