फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Power supply system collapses; thousands of consumers face inconvenience amidst the rain.

Faridabad News: बिजली व्यवस्था चरमराई, बारिश के बीच हजारों उपभोक्ता परेशान

Sat, 08 Aug 2026 12:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Power supply system collapses; thousands of consumers face inconvenience amidst the rain.
बिजली निगम के कंट्रोल रूम में प्रतिदिन दो हजार से अधिक शिकायतें दर्ज हो रही हैं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। बृहस्पतिवार से लगातार हो रही बारिश के चलते शहर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। जगह-जगह बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को उमस और गर्मी के बीच परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सबसे अधिक दिक्कत बल्लभगढ़, पाली, गाजीपुर, सेक्टर-3, 7, 10, 11, बसंतपुर, पल्ला, खेड़ी, सारण और अजरौंदा सहित कई इलाकों के लोगों को झेलनी पड़ रही है। बिजली निगम के कंट्रोल रूम में प्रतिदिन दो हजार से अधिक शिकायतें दर्ज हो रही हैं। अधिकांश शिकायतें बिजली आपूर्ति ठप होने, बार-बार ट्रिपिंग और फाल्ट से संबंधित हैं। बारिश के कारण कई स्थानों पर बिजली के खंभे और लाइनें भी प्रभावित हुई हैं, जिससे मरम्मत कार्य में समय लग रहा है।
विज्ञापन


बल्लभगढ़ निवासी राकेश शर्मा ने बताया कि उनके क्षेत्र में कई घंटों तक बिजली नहीं रहने से घरों में पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई। वहीं, सेक्टर-10 की सीमा गुप्ता ने कहा कि लगातार बिजली कटौती से बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही पल्ला निवासी इमरान खान और प्रदीप का कहना है कि रात में कई बार बिजली आने-जाने से लोगों की नींद तक खराब हो रही है। वहीं अजरौंदा के महेश यादव ने बताया कि शिकायत दर्ज कराने के बावजूद आपूर्ति सामान्य होने में काफी समय लग रहा है।


उधर, बिजली निगम के अनुसार लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर तकनीकी खराबियां आई हैं। शिकायत मिलते ही संबंधित टीमों को मौके पर भेजकर फाल्ट दूर किए जा रहे हैं। निगम के अनुसार उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए मरम्मत और सुधार कार्य लगातार जारी है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान बिजली के टूटे तारों और खंभों से दूरी बनाए रखें और किसी भी खराबी की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed