{"_id":"6a4951eb0db45a11000e7475","slug":"power-supply-remained-disrupted-for-eight-hours-in-several-areas-of-the-nit-zone-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-74023-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एनआईटी क्षेत्र के कई इलाकों में आठ घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एनआईटी क्षेत्र के कई इलाकों में आठ घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
डबुआ कॉलोनी स्थित सबस्टेशन में आई खराबी, लोगों को करना पड़ा परेशानी का सामना
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। डबुआ कॉलोनी स्थित एफसीआई सबस्टेशन में शनिवार सुबह पैनल की करंट ट्रांसफॉर्मर (सीटी) खराब होने से एनआईटी क्षेत्र के कई इलाकों में करीब आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। सुबह करीब पांच बजे बिजली गुल होने के बाद दोपहर करीब एक बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। लंबे बिजली कट से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
निवासी बिजेंद्र और अनिल कुमार ने बताया कि बिजली बाधित रहने से सारन स्कूल रोड, जवाहर कॉलोनी, गुरुद्वारा रोड समेत आसपास के क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित रहा। बिजली नहीं होने के कारण पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई, जिससे लोगों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ी। कई घरों में इनवर्टर ने भी काम करना बंद कर दिया, जिससे लोगों को गर्मी और उमस के बीच बिना बिजली के समय बिताना पड़ा।
स्थानीय निवासी मनीषा, कल्पना चौधरी और चंचल ने बताया कि सुबह से ही बिजली नहीं आने के कारण दैनिक कार्य प्रभावित हुए। घरेलू कामकाज के साथ-साथ छोटे व्यापारियों और दुकानदारों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों ने बिजली निगम से समय पर सूचना नहीं मिलने पर भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
बिजली निगम अधिकारी जितेंद्र ढुल के अनुसार एफसीआई सबस्टेशन के पैनल की सीटी में तकनीकी खराबी आने के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी। खराबी का पता लगने के बाद तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू किया। आवश्यक मरम्मत और परीक्षण के बाद दोपहर करीब एक बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। बिजली बहाल होने के बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि उपभोक्ताओं का कहना है कि बार-बार आने वाली तकनीकी खराबियों से बचने के लिए बिजली ढांचे का समय रहते रखरखाव किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की लंबी बिजली कटौती से लोगों को परेशानी न उठानी पड़े।