{"_id":"69f4f60a1f073b80a6015a97","slug":"power-supply-has-been-disrupted-in-several-areas-of-the-city-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-68893-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था हुई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था हुई ठप
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात आई तेज आंधी के कारण कई स्थानों पर बिजली के तार टूटे
- कई इलाकों में रातभर पसरा रहा अंधेरा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में बृहस्पतिवार रात आई आंधी और हवाओं ने बिजली की आपूर्ति व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। इसके कारण कई स्थानों पर बिजली के तार टूट गए, जिससे बिजली आपूर्ति की व्यवस्था ठप हो गई। शहर की मुख्य सड़कों पर भी अंधेरा छाया रहा। प्यारी रोड से लेकर हार्डवेयर चौक और तीन नंबर क्षेत्र तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके अलावा जवाहर कॉलोनी और पर्वतीय कॉलोनी में भी लोग रातभर गर्मी में सोने को मजबूर हुए। भड़ाना चौक इलाके में भी आंधी के कारण बिजली व्यवस्था ठप रही।
इसके साथ ही कई सेक्टरों में बिजली गुल होने से लोगों की दिनचर्या पर व्यापक असर पड़ा। रातभर बिजली नहीं रहने के कारण पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई, जिससे सुबह लोगों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ी। शुक्रवार सुबह इसका असर स्कूली छात्रों और दफ्तर जाने वाले लोगों पर भी देखने को मिला। बिजली बाधित रहने और पानी की समस्या के चलते कई लोग समय पर तैयार नहीं हो सके, जिससे उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। हालांकि मौसम में हल्की ठंडक बनी रहने के कारण लोगों को कुछ राहत जरूर मिली।