{"_id":"6ad2828855ad700c6804ab6d","slug":"power-supply-disrupted-in-five-areas-including-gaunchhi-drinking-water-crisis-intensifies-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-82962-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गौंछी समेत पांच इलाकों में बिजली गुल, पेयजल संकट गहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गौंछी समेत पांच इलाकों में बिजली गुल, पेयजल संकट गहराया
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। गौंछी में अंडरग्राउंड बिजली की केबल में फाल्ट आने से गौंछी समेत पांच इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। गौंछी, सरूरपुर, श्याम नगर फेज-2, जीवन नगर और राजीव कॉलोनी के लोग शुक्रवार को बिजली संकट से जूझते रहे। लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से पेयजल संकट भी गहरा गया है। लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। वहीं घरों में पानी की किल्लत के कारण रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं।
जीवन नगर निवासी देवीलाल ने बताया कि केबल में खराबी आने के बाद से ही बिजली आपूर्ति बाधित है। लोगों को उम्मीद थी कि बिजली निगम की टीम जल्द फाल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल कर देगी। एक दिन से अधिक समय बीतने के बावजूद बिजली नहीं मिली। बिजली नहीं होने से घरों में लगे पंखे और अन्य उपकरण बंद पड़े हैं। मोबाइल फोन चार्ज करने समेत जरूरी काम निपटाने में भी परेशानी हो रही है। बिजली आपूर्ति ठप होने का असर पेयजल व्यवस्था पर भी पड़ा है। मोटर से पानी की आपूर्ति पर निर्भर परिवारों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। घरों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंचने से खाना बनाने, सफाई करने और अन्य घरेलू काम प्रभावित हो रहे हैं। सुबह और शाम के समय पानी की जरूरत पूरी करना भी मुश्किल हो रहा है। विभाग के पाली उपमंडल के एसडीओ अमित कुमार ने बताया कि बिजली आपूर्ति को बहाल करवा दिया गया था।