फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Power supply disrupted for one and a half hours due to the shifting of poles near Neelam Chowk.

Faridabad News: नीलम चौक के पास खंभों की शिफ्टिंग से डेढ़ घंटे बिजली रही बाधित

Wed, 16 Sep 2026 12:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted for one and a half hours due to the shifting of poles near Neelam Chowk.
एनआईटी पांच के ई, एफ और जी ब्लॉक में आपूर्ति रही प्रभावित
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। नीलम चौक के पास सड़क चौड़ीकरण का काम चलने के कारण मंगलवार को बिजली आपूर्ति बाधित रही। सड़क चौड़ीकरण के तहत बिजली के खंभों की शिफ्टिंग का काम किया जा रहा था। इसके चलते एनआईटी पांच के ई, एफ और जी ब्लॉक में करीब डेढ़ घंटे तक बिजली नहीं रही।

बिजली कटौती के कारण स्थानीय निवासियों के साथ कार्यालयों में काम कर रहे कर्मचारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। क्षेत्र में दोपहर करीब 3:30 बजे बिजली आपूर्ति बाधित हुई, जो शाम करीब पांच बजे बहाल हो सकी। अचानक बिजली जाने से घरों में बिजली से चलने वाले उपकरण बंद हो गए। वहीं, कार्यालयों में कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बंद होने से काम प्रभावित हुआ। बिजली आपूर्ति बाधित रहने के दौरान लोगों को गर्मी में भी परेशानी हुई।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी कैलाश और विनोद का कहना है कि नीलम चौक के आसपास सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इसके तहत सड़क के किनारे लगे बिजली के खंभों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है। इसी कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बंद की गई थी। लोगों का कहना है कि बिजली कटौती की अवधि के कारण उन्हें दैनिक कामकाज में दिक्कत हुई। स्थानीय निवासियों ने मांग की कि सड़क चौड़ीकरण और खंभों की शिफ्टिंग जैसे कार्यों के दौरान बिजली कटौती की सूचना पहले से दी जाए, ताकि लोग और कार्यालय आवश्यक व्यवस्था कर सकें। अचानक बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशानी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed