फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Power supply disrupted due to strong storm and rain

तेज आंधी और बारिश से बिजली आपूर्ति बाधित

Wed, 10 Mar 2021 11:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted due to strong storm and rain
फरीदाबाद। जिले में मंगलवार रात आंधी और तूफान के साथ पड़े ओलों से मौसम खुशनुमा हो गया है। वहीं कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। ज्यादातर इलाकों के फाल्ट के कारण कई घंटे बिजली गुल रही। कृष्णा कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, सेक्टर 23, 55, 28, 29 सहित कई ग्रामीण इलाकों में फाल्ट की सूचना मिली। ऐसे में बारिश रुकने के बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। बारिश के कारण किसानों की सफल भी खराब हुई है। इसके लिए किसानों ने सरकार से गिरदावरी की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब नौ बजे आंधी के साथ तेज बारिश शुरू हो गई।
करीब एक से डेढ़ घंटे हुई बारिश की वजह से एनआईटी एक, दो, तीन, राजीव कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी, संजय कॉलोनी व सेक्टर 22, 23, मेवला महाराजपुर, जवाहर कॉलोनी, एसजीएम नगर, गांव खेड़ी तिलपत, जनता कॉलोनी, जीवन नगर, इंद्रा कॉलोनी, बसेलवा कॉलोनी, तिगांव समेत अन्य कई इलाकों में फाल्ट की वजह से बिजली आपूर्ति ठप रही। लोगों ने बताया कि बारिश शुरू होने के बाद बिजली चली गई। इससे दौरान लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का आरोप है कि बिजली जाने पर शिकायत केंद्रों पर भी कोई सुनवाई नहीं होती है। बिजली विभाग अधिकारियों ने बताया कि गांव खेड़ी, राजीव कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी और ग्रेटर फरीदाबाद में फाल्ट की वजह से सप्लाई बाधित हुई थी। कई इलाकों में सप्लाई रात में बहाल कर दी गई थी। कुछ इलाकों में पेड़ और खंभे गिरने से लाइनों को नए सिरे से खींचा जा रहा है। ग्रामीण इलाकों में दिक्कत ज्यादा है।
विज्ञापन

तूफान के साथ आई बारिश ने गेहूं की फसल को काफी नुकसान किया है। किसानों को अब अपनी गेहूं की फसल की कम कीमत मिलेगी। प्रदेश सरकार को प्रधानमंत्री फसल योजना के तहत सर्वे कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृजमोहन वशिष्ठ, चेयरमैन हरियाणा किसान संघर्ष समिति
देर रात तूफान के साथ आई बारिश से अधिकतर किसानों की फसल लेट गई है। इससे 40 से 50 प्रतिशत नुकसान की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। प्रदेश सरकार को चाहिए कि सर्वे करा कर किसान को राहत देने का कार्य करें।
सतपाल, संयोजक, किसान संघर्ष समिति नहरपार
कहां हुई कितनी बारिश
कृषि विभाग के अनुसार फरीदाबाद -10 एमएम, तिगांव - 35 एमएम, बड़खल - 9 एमएम, गौंच्छी - 8 एमएम, धौज - 3 एमएम, बल्लभगढ़ - 2 एमएम, दयालपुर - 22 एमएम, मोहना - 18 एमएम

इस बार दयालपुर व तिगांव में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। किसानों का नुकसान भी हुआ है जिसके लिए विभाग किसानों से संपर्क बनाए हुए है। मौसम अभी दो से तीन दिन खराब रहेगा।
- डॉ. अनिल कुमार, उप निदेशक, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed