{"_id":"6a344743a203bf2b3905323d","slug":"power-outage-in-mohana-for-24-hours-water-crisis-worsens-the-situation-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-72672-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मोहना में 24 घंटे से बिजली गुल, पानी के संकट से भी बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मोहना में 24 घंटे से बिजली गुल, पानी के संकट से भी बुरा हाल
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
छांयसा। गांव मोहना में पिछले कई दिनों से जारी बिजली संकट ने ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। बुधवार सुबह करीब 9 बजे बिजली आपूर्ति बाधित हुई, जिसके बाद पूरे दिन और पूरी रात अधिकांश क्षेत्रों में बिजली नहीं पहुंची। बृहस्पतिवार सुबह तक भी बिजली व्यवस्था पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी। लगातार बिजली कटौती से लोगों को भीषण गर्मी, मच्छरों और पेयजल संकट का सामना करना पड़ा।
ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग के कर्मचारियों से संपर्क करने पर फोन नहीं उठाया जाता और यदि फोन उठ भी जाए तो संतोषजनक जवाब नहीं मिलता। वार्ड नंबर-1 और हरिजन बस्ती में बिजली नहीं होने से पानी की आपूर्ति भी प्रभावित रही, जिससे लोगों को घरेलू कार्यों और पशुओं के लिए पानी की भारी दिक्कत झेलनी पड़ी।
बुधवार सुबह से बिजली नहीं होने के कारण पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया। पशु भी बिना पानी के परेशान रहे। पूरी रात गर्मी और मच्छरों के बीच गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन
-महेश शर्मा
सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं और छोटे बच्चों को होती है। घर के कामकाज प्रभावित होते हैं और लगातार बिजली न रहने से लोगों का स्वास्थ्य भी प्रभावित हो रहा है।
-सीमा कुलश्रेष्ठ
बोदल वाले ट्रांसफार्मर से आए दिन फेज उड़ने की समस्या रहती है। कभी एक तो कभी दो फेज की ही आपूर्ति मिलती है, जिससे बिजली उपकरणों के खराब होने का खतरा रहता है।
-ताराचंद भटनागर
लाइन में खराबी के कारण कर्मचारियों ने परमिट लेकर मरम्मत कार्य किया। लाइन पर काम चलने की वजह से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। कार्य पूरा होते ही बिजली सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।
-नीरज त्यागी, एसडीओ, बिजली विभाग