{"_id":"6a8f3839149d9139c105c3cd","slug":"power-outage-in-dabua-colony-for-three-days-residents-anger-boils-over-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-78399-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: डबुआ कॉलोनी में तीन दिन से बिजली गुल, लोगों का गुस्सा फूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: डबुआ कॉलोनी में तीन दिन से बिजली गुल, लोगों का गुस्सा फूटा
विज्ञापन
सेक्टर-दो बिजली कार्यालय के सामने पहुंचकर रोष जताया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। डबुआ कॉलोनी में तीन दिन से बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। गर्मी के बीच पंखे और कूलर नहीं चलने से घरों में रहना मुश्किल हो रहा है। लगातार बिजली न होने का असर पानी की व्यवस्था पर भी पड़ा है। मोटर नहीं चल पाने के कारण लोग पानी नहीं भर पा रहे हैं। इससे नहाने, कपड़े धोने और खाना बनाने जैसे रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं।
लगातार बिजली संकट से लोगों में नाराजगी बढ़ गई। समस्या का समाधान नहीं होने पर लोगों ने सेक्टर-दो बिजली कार्यालय के सामने पहुंचकर रोष जताया और जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की। बिजली की समस्या के कारण लोगों को दिनभर जरूरी काम निपटाने में दिक्कत हो रही है। बिजली न होने के कारण पानी की समस्या भी बनी हुई है। तीन दिन से आपूर्ति बाधित होने के कारण लोगों में नाराजगी है।
स्थानीय निवासी कैलाश ने बताया कि गर्मी में बिजली न होने के कारण तीन दिन से ठीक से नहीं सोए। सुबह उठते ही सबसे बड़ी चिंता पानी की होती है। वहीं, निवासी अतुल ने बताया कि शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। बिजली न होने के कारण रोज के काम प्रभावित हो रहे हैं।