फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Power employees demonstrated on handing over five sub-divisions to private hands

Faridabad News: पांच सब डिवीजन को निजी हाथों में देने पर बिजली कर्मचारियों ने किए प्रदर्शन

Fri, 23 Jun 2023 06:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 06:16 PM IST
विज्ञापन
Power employees demonstrated on handing over five sub-divisions to private hands
-कर्मचारियों ने डिवीजन स्तर पर किया विरोध, खाली पदों को भरने की मांग
विज्ञापन

फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बिजली निगम के पांच सब डिवीजनों को निजी हाथों में सौंपने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। निजीकरण के फैसले को वापस लेने और बिना देरी किए सर्कल में रिक्त पड़े 1083 पदों पर भर्ती करने की मांग को लेकर बिजली कर्मचारियों ने शुक्रवार को चार सब डिवीजनों पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनों के बाद अधीक्षक अभियंता के नाम ज्ञापन कार्यकारी अभियंताओं को सौंपे गए।

इसमें चेतावनी दी की यदि शीघ्र सर्कल की पांच सब डिवीजन के ऑपरेशन एंड मेंटीनेंस के काम को निजी हाथों में सौंपने के फैसले को वापस नहीं लिया गया तो 27 जून को सर्कल ऑफिस सेक्टर-23 एसई ऑफिस पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। एएचपीसी वर्कर यूनियन के उपाध्यक्ष सुभाष लांबा ने कहा कि पिछले कई सालों से रिक्त हो रहे पदों के विरुद्ध भर्तियां नहीं होने से यह स्थिति पैदा हो गई कि सर्कल में तकनीकी स्टाफ के 1083 पद खाली पड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की संख्या के अनुसार नया सब डिवीजन बनाया गया है, लेकिन स्टाफ की भर्ती नहीं की गई। सर्कल ऑफिस बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से चलाने के खिलाफ नियमित भर्ती होने तक ठेका कर्मियों की भर्ती करने की अनुमति मांग रहा है। सरकार व निगम मेनेजमेंट द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। सरकार ने जानबूझकर कर ऐसी स्थिति पैदा की है ताकि सब डिवीजनों को निजी हाथों में सौंप कर ऑपरेशन एंड मेंटीनेंस की अति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से मुक्त किया जा सके। वरिष्ठ उपाध्यक्ष शब्बीर अहमद गनी ने कहा कि निजी कंपनी के अनट्रेंड कर्मचारी फरीदाबाद जैसे शहर की बिजली आपूर्ति संभाल नहीं सकते। उन्होंने कहा कि खाली पड़े पदों को भरने, पुरानी पेंशन बहाली, कौशल रोजगार निगम को भंग कर ठेका कर्मियों को पक्का करने, निजीकरण की मुहिम को रोकने के लिए विरोध किया जा रहा है। मांगों को लेकर यूनियन सब डिवीजन से लेकर बिजली मंत्री के सिरसा कैंप कार्यालय तक प्रदर्शन कर चुकी है और अब डिवीजन स्तर पर भी आंदोलन चल रहा है। इस पर भी सरकार व बिजली मंत्री बातचीत करने को तैयार नहीं हैं। सर्कल सचिव कृष्ण कुमार व रामचरण ने 27 जून को सर्कल ऑफिस पर होने वाले धरना-प्रदर्शन में बढ़ चढ़कर शामिल होने का आह्वान किया। शुक्रवार को चार सब डिवीजनों पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर रामकेश, करतार सिंह, दिनेश शर्मा, भूप सिंह, धर्मेंद्र तेवतिया, गिरीश राजपूत, अशरभ खान, देवेंद्र त्यागी, विनोद कुमार, प्रकाश, करतार सिंह, दिगंबर सिंह, सुरेन्द्र शर्मा, प्रवेश बैंसला व नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed