{"_id":"6a382fc72d85b4004f01d247","slug":"power-cuts-during-scorching-heat-add-to-woes-water-supply-also-affected-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-72954-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: भीषण गर्मी में बिजली कटौती से बढ़ी परेशानी, जलापूर्ति भी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: भीषण गर्मी में बिजली कटौती से बढ़ी परेशानी, जलापूर्ति भी प्रभावित
विज्ञापन
कई क्षेत्रों में घंटों बिजली गुल रहने से लोगों की नींद प्रभावित हो रही है
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। भीषण गर्मी के बीच शहर के कई इलाकों में लगातार हो रही बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दिनभर की तपिश के बाद रात के समय भी बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। कई क्षेत्रों में घंटों बिजली गुल रहने से लोगों की नींद प्रभावित हो रही है और दैनिक जीवन पर भी इसका असर पड़ रहा है।
सेक्टर-23, पल्ला, पाली, भारत कॉलोनी, गाजीपुर, जवाहर कॉलोनी, सेक्टर-3, सेक्टर-10 और गांधी कॉलोनी समेत विभिन्न इलाकों के निवासियों ने बिजली कटौती पर नाराजगी जताई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात में बार-बार बिजली जाने से गर्मी में घरों में रहना मुश्किल हो गया है।
पल्ला निवासी सुनील और रामचंद ने बताया कि बढ़ती गर्मी के कारण बिजली की मांग में लगातार वृद्धि हो रही है। मांग बढ़ने से ट्रांसफार्मरों पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है, जिसके चलते कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर ओवरहीट हो रहे हैं और बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। जवाहर कॉलोनी निवासी प्रिया और समीक्षा ने बताया कि बिजली कटौती का असर जलापूर्ति व्यवस्था पर भी पड़ रहा है। बिजली नहीं रहने से पानी की सप्लाई बाधित हो रही है, जिससे लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
वहीं, पाली निवासी मीरा और हेमलता ने बताया कि कई बार बिजली विभाग में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। उनका आरोप है कि लगातार हो रही कटौती से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है, लेकिन बिजली निगम की ओर से सुधार के ठोस प्रयास नजर नहीं आ रहे हैं।