फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Power cut upset after rain

Faridabad News: बारिश के बाद बिजली कटौती ने किया परेशान

Sun, 25 Jun 2023 06:23 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Sun, 25 Jun 2023 06:23 PM IST
विज्ञापन
Power cut upset after rain
सबसे ज्यादा दिक्कत एनआईटी और बल्लभगढ़ क्षेत्र में रही, पेयजल आपूर्ति भी रही ठप
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं फाॅल्ट, ब्रेक डाउन के कारण घंटों बिजली कटौती ने लोगों को खूब परेशान किया। सबसे ज्यादा दिक्कत एनआईटी और बल्लभगढ़ क्षेत्र में देखने को मिली। यहां रात करीब 11 बजे गई बिजली 12 घंटे बाद बहाल हुई। इससे घरों में पेयजल आपूर्ति भी ठप रही। लोगों को टैंकरों से खरीदकर पानी पीना पड़ा।

बारिश के बाद शहर की बिजली व्यवस्था को संभालना निगम के लिए बेहद मुश्किल हो जाता है। रविवार सुबह करीब 2 से 4 बजे तक मध्यम और तेज बारिश हुई। तेज हवाओं के कारण सुबह 1 बजे कई हिस्सों में बिजली गुल हो गई। लोगों का आरोप है कि अधिकारियों ने समस्या पर सुनवाई नहीं की। उमस भरी गर्मी में लोग दिक्कतों का सामना करते रहे।
विज्ञापन



12 बजे तक परेशानी में रहे लोग
बारिश के बाद सबसे बुरे हाल एनआईटी व बल्लभगढ़ के हो जाते हैं। रात एक बजे गुल हुई बिजली सुबह 6 बजे बहाल हुई, इसके बाद फिर 7 बजे से 12 बजे तक का कट लगा। अवकाश का दिन होने के कारण लोग घर पर थे, लेकिन बारिश और बिजली कटौती से परेशान रहे। एनआईटी-5 निवासी रवि पांडेय ने बताया कि वह ई ब्लॉक में रहते हैं, यहां अक्सर बिजली की दिक्कत रहती है। रविवार को लंबे कट के बाद जब बिजली बहाल हुई तो लो- वॉल्टेज से जूझते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



3000 से ज्यादा शिकायतें मिलीं
आम दिनों में प्रतिदिन बिजली कटौती की ऑनलाइन व ऑफलाइन लगभग 1500 से 2000 शिकायत मिलती हैं। रविवार सुबह हुई बारिश से बिजली की शिकायतों में भी बढ़ोतरी हुई। सुबह करीब 1 बजे से रात 10 बजे तक 3000 से ज्यादा शिकायतें मिलीं। बल्लभगढ़ के कार्यकारी अभियंता नीरज दलाल के मुताबिक, बारिश में बिजली व्यवस्था को संभालना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। कर्मचारी प्रभावित हिस्सों मेें मरम्मत कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed