फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   power cut in faridabad

गर्मी में बिजली कटौती से हाल बेहाल

Wed, 29 May 2019 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
power cut in faridabad
अघोषित बिजली कटौती से नाराज ग्रीन फील्ड कॉलोनी वासियों ने सेक्टर-15 बिजली निगम कार्यालय पर किया प? - फोटो : Faridabad
गर्मी में बिजली कटौती से हाल बेहाल
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले में अघोषित बिजली कटौती से हाल बेहाल है। शहर में बिजली कटौती से हालात इस कदर बिगड़े हैं कि मंगलवार से कहीं 15 घंटे तो कहीं 20 घंटे तक बिजली ठप रही। वहीं कुछ इलाकों में पूरी रात सिर्फ दो-तीन घंटे ही बिजली आई। बिजली की समस्या से जूझ रहे ग्रीन फील्ड के आक्रोशित लोगों ने सेक्टर 15 ओल्ड फरीदाबाद डिवीजन कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बल्लभगढ़ चावला कालोनी में एक फेस में बिजली मिलने से रातभर लोग करवटें बदलते रहे। लोगों का कहना है कि हर वर्ष बिजली निगम गर्मियों में बेहतर बिजली आपूर्ति के दावे करता है, मगर भीषण गर्मी में दावे फेल हो जाते हैं।
गांव वजीरपुर में सात घंटे बिजली ठप
खेड़ीकलां पावर हाउस में एवी केबल फटने से ग्रेटर फरीदाबाद स्थित गांव वजीरपुर व आसपास के अन्य गांव में सात घंटे आपूर्ति ठप रही। बिजली न होने से कूलर, पंखे, फ्रिज, एसी सब बंद रहे। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। खासकर बच्चों को दिक्कत ज्यादा हुई। ग्रामीण रमेश, पंकज, विपिन, धर्मवीर आदि ने बताया कि मंगलवार शाम करीब पांच बजे गई बिजली रात करीब 12 बजे आई। लोगों का आरोप है कि शिकायत केंद्रों पर लोगों की कोई सुनवाई नहीं होती।
विज्ञापन

ग्रीन फील्ड में 20 घंटे बिजली कट पर लोगों ने किया प्रदर्शन
ग्रीन फील्ड कालोनी में अघोषित बिजली कटौती से परेशान लोगों ने बुधवार सेक्टर 15 स्थित ओल्ड फरीदाबाद डिवीजन कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आरडब्ल्यूए प्रधान वीरेंद्र भड़ाना ने बताया कि मंगलवार शाम करीब छह बजे अचानक फॉल्ट से बिजली गई। इसके बाद बुधवार सुबह छह बजे आई। आधे घंटे बाद फिर चली गई। इससे पेयजल सप्लाई भी ठप हो गई। रातभर बिजली नहीं होने से घरों में पंखे तक नहीं चल सके। गर्मी के कारण रातभर बच्चे बिलखते रहे। इस कारण लोगों को जागकर रात काटनी पड़ी। उन्होंने कहा कि लोगों को मजबूरीवश प्रदर्शन करना पड़ा। इसके बाद दोपहर दो बजे बिजली सप्लाई शुरू हो सकी। बिजली निगम अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही ग्रीन फील्ड कालोनी में दो नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इसके बाद बिजली कटौती नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जागकर बीती लोगों की रात
चावला कालोनी में अंडर ग्राउंड केबल में फॉल्ट के बाद गई बिजली मंगलवार रात 12 घंटे बाद भी ठीक नहीं हो पाई। कालोनी निवासी पंकज लांबा ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बिजली गई थी, जोकि रात करीब 11 बजे आई। वह भी केवल एक फेस में। ज्यादातर लोगों को जागकर रात गुजारनी पड़ी। उन्होंने कहा कि बुधवार सुबह करीब 10 बजे फिर बिजली काट दी गई। खबर लिखे जाने तक सप्लाई बहाल नहीं हुई।

गर्मी में अचानक बिजली का लोड बढ़ने से फॉल्ट की शिकायतें बढ़ गई है। शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई के लिए निगम की टीमें कार्य कर रही हैं। ग्रीन फील्ड कालोनी में दो नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इसके बाद बिजली कटौती नहीं होगी।
- कुलदीप अत्री, कार्यकारी अभियंता, ओल्ड फरीदाबाद डिवीजन, बिजली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed