{"_id":"6a08c15712884b8e380365e8","slug":"power-crisis-deepens-in-greater-faridabad-societies-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-70134-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ग्रेटर फरीदाबाद की सोसाइटियों में बिजली संकट गहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ग्रेटर फरीदाबाद की सोसाइटियों में बिजली संकट गहराया
विज्ञापन
जनरेटर के सहारे कट रही जिंदगी, आर्थिक बोझ पड़ रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद की कई रिहायशी सोसाइटियों में इन दिनों बिजली कटौती की समस्या गंभीर बनी हुई है। डिस्कवरी पार्क सोसाइटी, फ्लोरिडा सोसाइटी और सेक्टर-70 स्थित रॉयल हेरिटेज सोसाइटी के निवासी घंटों तक बिजली गुल रहने से परेशान हैं। लगातार हो रही कटौती के कारण लोगों को मजबूरी में जनरेटर के सहारे रहना पड़ रहा है।
निवासियों का कहना है कि बिजली कटने के बाद पूरी सोसाइटी जनरेटर पर चलती है, जिसका अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी लोगों पर पड़ रहा है। रॉयल हेरिटेज सोसाइटी और डिस्कवरी पार्क सोसाइटी में जनरेटर से मिलने वाली बिजली के लिए निवासियों से करीब 38 रुपये प्रति यूनिट तक वसूले जा रहे हैं। इससे लोगों का मासिक खर्च काफी बढ़ गया है।
गर्मी के मौसम में लंबे समय तक बिजली गुल रहने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है खासकर बुजुर्ग और मरीज अधिक परेशान हैं। कई बार अचानक बिजली जाने से लिफ्ट बीच में ही बंद हो जाती हैं, जिससे लोगों में डर और असुविधा की स्थिति बन जाती है। बुजुर्गों और मरीजों को ऊंची मंजिलों तक आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
निवासियों ने प्रशासन और बिजली विभाग से जल्द समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को गर्मी और आर्थिक बोझ दोनों से राहत मिल सके।
सोसाइटी में बिजली संकट लंबे समय से बना हुआ है। इसके कारण हमें काफी परेशानी होती है। भीषण गर्मी में घरों में रहना मुश्किल हो रहा है।
- अमर शर्मा, रॉयल हेरिटेज सोसाइटी
बिजली के काफी कट लगते हैं। समस्या से जूझने के लिए जनरेटर चलाया जाता है, जिसका सभी निवासी 38 रुपये प्रति यूनिट भुगतान करते हैं।
- अमित कुमार, डिस्कवरी पार्क सोसाइटी