फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Power crisis deepens amidst scorching heat; water supply also affected.

Faridabad News: भीषण गर्मी में बिजली संकट गहराया, पानी की सप्लाई भी प्रभावित

Fri, 26 Jun 2026 01:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Power crisis deepens amidst scorching heat; water supply also affected.
लोग बोले-लगातार बढ़ रही बिजली की मांग के कारण ट्रांसफार्मरों पर अतिरिक्त भार पड़ा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। भीषण गर्मी के बीच शहर के कई इलाकों में लगातार हो रही बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बिजली कटौती के कारण पेयजल संकट भी गहराने लगा है। कई क्षेत्रों के निवासियों के अनुसार, कई क्षेत्रों में घंटों बिजली गुल रहने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। भीषण गर्मी में घरों के भीतर रहना मुश्किल हो गया है, वहीं रात के समय कटौती से लोगों की नींद भी प्रभावित हो रही है।

सेहतपुर, बसंतपुर, जवाहर कॉलोनी, पल्ला, पाली, ओल्ड फरीदाबाद, बल्लभगढ़, संजय कॉलोनी, भारत कॉलोनी समेत आसपास के क्षेत्रों में बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ रही बिजली मांग के कारण ट्रांसफार्मरों पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है, जिससे कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर ओवरहीट होकर बिजली आपूर्ति बाधित कर रहे हैं।
विज्ञापन





30 हजार यूनिट तक पहुंची खपत

जानकारी के अनुसार, अप्रैल माह में जहां बिजली खपत करीब 26 हजार यूनिट थी, वहीं जून में यह बढ़कर लगभग 30 हजार यूनिट तक पहुंच गई है। बढ़ती खपत के चलते बिजली व्यवस्था पर दबाव बढ़ा है और कटौती की समस्या भी अधिक देखने को मिल रही है। जवाहर कॉलोनी निवासी सुशीला और कमलेश कुमार और बल्लभगढ़ निवासी धर्मवीर और ओमदेव ने बताया कि बिजली कटौती का सीधा असर जलापूर्ति पर पड़ रहा है। बिजली नहीं रहने से पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही है। ओल्ड फरीदाबाद निवासी लक्ष्मी और सुरेखा ने बताया कि कई बार बिजली विभाग में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। उनका आरोप है कि लगातार हो रही कटौती से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है, लेकिन बिजली निगम की ओर से सुधार के प्रभावी प्रयास दिखाई नहीं दे रहे हैं। उन्होंने नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




रखरखाव कार्य के चलते भी रही बिजली प्रभावित



बिजली निगम की ओर से रखरखाव कार्य के चलते बृहस्पतिवार सुबह 6 बजे से 8 बजे तक खदर, शेखपुर, एबीबीजी मेडिकल कॉलेज, मोहना व आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। निर्धारित शटडाउन के कारण लोगों को दो घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा। निगम अधिकारी जितेंद्र ढुल का कहना है कि बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए समय-समय पर रखरखाव कार्य किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed