फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Power crisis continues for the third day after rain

बारिश के बाद तीसरे दिन भी बिजली संकट बरकरार

Wed, 21 Jul 2021 06:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 06:21 PM IST
विज्ञापन
Power crisis continues for the third day after rain
फरीदाबाद। बारिश के तीन दिन बाद भी ग्रेटर फरीदाबाद के कई इलाकों में बिजली संकट बरकरार है। बुधवार को इंद्रा कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में हुए फॉल्ट से करीब एक दर्जन इलाकों में लोग दिनभर बिजली कटौती से जूझते रहे। लंबा बिजली कटौती होने के कारण घरों में लगे इनवर्टरों ने भी कुछ समय में जवाब दे दिया। घरों में पेयजल आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

जिले में रविवार और सोमवार को झमाझम बारिश हो हुई थी। इससे कई इलाकों में फॉल्ट और ब्रेकडाउन की समस्या खड़ी हो गई। सबसे ज्यादा परेशानी ग्रेटर फरीदाबाद में देखने को मिली। 36 घंटे बिजली न होने के कारण मंगलवार को आईएमटी के उद्यमियों ने बिजली कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन भी किया था। हालांकि कुछ समय बाद सप्लाई बहाल कर दी गई। बुधवार को एक बार फिर लोगों को लंबे बिजली कट से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

इंद्रा कॉम्प्लेक्स निवासी सुजीत ने बताया कि सुबह करीब चार बजे बिजली गई। इसके बाद शाम चार बजे आई। करीब 12 घंटे बिजली न होने से बच्चे परेशान है। बिजली न होने से पानी भी नहीं आया। ऐसे में प्राइवेट टैंकरों से पानी खरीद कर पीना पड़ा। वजीरपुर गांव निवासी अभिषेक ने बताया कि क्षेत्र में बिजली व्यवस्था का बुरा हाल है। अधिकारी सुनते नहीं है। फोन करते है तो अधिकारी उठाते नहीं है और उठाते है तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं देते। इससे काफी परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
ट्रांसफार्मर में फाल्ट के कारण बिजली कट लगा था। सूचना मिलने पर मरम्मत कार्य करवा कर उसे ठीक करवा दिया गया। सप्लाई चालू कर दी गई। इसके बाद लोगों को कोई परेशानी नहीं होगी। - उर्मिला रानी, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed