{"_id":"571779554f1c1ba7448b45f9","slug":"power-corporation-went-on-anshan-against-biometric-machine-and-privatisation","type":"story","status":"publish","title_hn":"बायोमैट्रिक मशीन से हाजिरी के विरोध में अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बायोमैट्रिक मशीन से हाजिरी के विरोध में अनशन
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 21 Apr 2016 09:25 AM IST
विज्ञापन
biometric machine
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद बिजली निगम की 19 सब डिवीजनों को निजी हाथों में सौंपने और कर्मचारियों की कमी के बावजूद बायोमैट्रिक हाजिरी लगाने के विरोध में कर्मचारियों ने मथुरा रोड सब डिवीजन कार्यालय पर क्रमिक अनशन किया। हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन एवं ऑल हरियाणा पावर कॉर्पोरेशन यूनियन की केंद्रीय परिषदों के संयुक्त आह्वान पर यह अनशन किया गया।
विज्ञापन
प्रदेश उप महासचिव सुनील खटाना ने कहा कि कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों की नियमित भर्ती न करके भ्रष्टाचार की जननी ठेका प्रथा को बढ़ावा दे रही है। सरकार कच्चे कर्मचारियों के वेतन में बढोतरी करने की बजाय वेतन को कम करने में लगी है।
विज्ञापन
दोनों यूनियनों की जॉइंट एक्शन कमेटी के आह्वान पर सर्किल कार्यालय सेक्टर 23 पर धरना दिया जाएगा। और उपायुक्त कार्यालय के बाहर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल रैली निकाली जाएगी। इस दौरान ओल्ड फरीदाबाद यूनिट के वरिष्ठ उप-प्रधान लेखराज चौधरी, विजय कुमार, त्रिवेणी प्रसाद व ऑल हरियाणा पॉवर कॉर्पोरेशन यूनियन से कालीचरण शर्मा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन