फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Pothole Repair and Maintenance Van will now repair roads immediately.

Faridabad News: पॉटहोल रिपेयर एंड मेंटेनेंस वेन से अब तुरंत ठीक होंगी सड़कें

Mon, 27 Oct 2025 05:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 05:46 PM IST
विज्ञापन
Pothole Repair and Maintenance Van will now repair roads immediately.
नगर निगम की नई पहल, एक मैसेज पर सड़कों को ठीक करने पहुंचेगी वेन
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो


फरीदाबाद। नगर निगम ने शहर की सड़कों पर बने गड्ढों से निजात दिलाने के लिए एक नई पहल शुरू की है। निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के निर्देशन पर पॉटहोल रिपेयर एंड मेंटेनेंस वेन सेवा की शुरुआत की गई है, जो टूटी-फूटी सड़कों को ठीक करने में के लिए केवल एक मैसेज पर पहुंच जाएगी।



फिलहाल दो पॉटहोल रिपेयर एंड मेंटेनेंस वेन शुरू की गई हैं, जो सड़कों पर बने गड्ढों को तुरंत भरने का कार्य करेंगी। इन वाहनों में रोलर मशीन, कटर और रेडी-मिक्स सेलमेक बैग जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इनकी मदद से मौके पर ही मरम्मत का कार्य किया जाएगा। निगम ने नागरिकों की सुविधा के लिए एक व्हाट्सएप नंबर 9871699494 भी जारी किया है। नागरिक इस नंबर पर अपना नाम, स्थान और गड्ढे की फोटो भेजकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यह पूरी प्रक्रिया कार्यकारी अभियंता नितिन कादियान की निगरानी में की जाएगी। निगम प्रशासन का कहना है कि इस पहल से सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और नागरिक सुविधा में बड़ा सुधार होगा।
विज्ञापन




मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों के तहत शुरू की गई यह सेवा शहर की सड़कों की स्थिति में सुधार लाएगी। इससे लोगों का सफर सुगम और सुरक्षित होगा। - आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed