{"_id":"6627f50c2ecdcfa2c402d665","slug":"post-viral-from-neeraj-faridpuriyas-account-faridabad-news-c-24-1-fb11002-105923-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: युवा व्यवसायी को गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया के नाम से धमकी मिलने की पोस्ट वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: युवा व्यवसायी को गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया के नाम से धमकी मिलने की पोस्ट वायरल
Tue, 23 Apr 2024 11:21 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Tue, 23 Apr 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
- नीरज धमकी दे रहा या कोई और पुलिस नहीं कर रही खुलासा, व्यापारियों की मांग हो खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले में आए दिन किसी न किसी व्यवसायी को गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया के नाम से धमकी मिलने की पोस्ट सोशल मीडिया पर दिखाई देने लगती है। ऐसे में धमकी मिली या नहीं, लेकिन पलवल के लोगों में खासकर व्यवसायियों में नीरज गैंगस्टर का भय बढ़ता जा रहा है। पुलिस नीरज फरीदपुरिया के नाम से मिलने वाली धमकियों का खुलासा भी नहीं कर रही है। यदि धमकियां मिलने की पोस्ट गलत व झूठी हैं तो उस पोस्ट को डालने वाले के खिलाफ कार्रवाई भी नहीं की जा रही है।
अब मंगलवार को भी सोशल मीडिया पर एक यूथ चैनल द्वारा पोस्ट डालकर वायरल की जा रही है कि नीरज फरीदपुरिया के नाम से युवा व्यवसायी को व्हाट्सअप पर मिली फिरौती देने की धमकी। इस पोस्ट के बाद लोगों में खासकर व्यवसायियों में फिर से भय बन गया है। इस पोस्ट के बाद पुलिस का तो पता नहीं, लेकिन गुप्तचर विभाग के अलावा मीडिया जरूर इस बात का पता लगाने के लिए सक्रिय हो गया है कि धमकी किसे मिली है। पुलिस से इस बात की जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो जवाब मिला कि धमकी मिलने की बात उन्हें नहीं पता, क्योंकि किसी ने अभी तक कोई शिकायत नहीं दी है, लेकिन पुलिस सूत्र बताते हैं कि धमकी देने वाला मामला पुलिस की नजर में है तथा जांच की जा रही है।