{"_id":"6a061bd7d1825c1ab30a576f","slug":"possession-not-handed-over-even-after-receiving-payment-fir-registered-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69956-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: रकम लेने के बाद भी नहीं दिया कब्जा, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: रकम लेने के बाद भी नहीं दिया कब्जा, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
बल्लभगढ़। पलवल के सेक्टर-6 स्थित एसआरएस ड्रीम होम्स में फ्लैट दिलाने के नाम पर रकम लेकर कब्जा न देने का मामला सामने आया है। अब इस मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा कर रही है।
गांव मंधावली निवासी राजेन्द्र सिंह ने वर्ष 2015 में ईडब्ल्यूएस श्रेणी के तहत एसआरएस ड्रीम होम्स में फ्लैट बुक कराया था। उन्होंने कंपनी को समय-समय पर कुल 2,28,501 रुपये जमा कराए। 9 मार्च 2016 को उन्हें फ्लैट नंबर-706, सातवीं मंजिल का आवंटन पत्र भी जारी कर दिया गया लेकिन आज तक न तो फ्लैट का कब्जा दिया गया और न ही जमा राशि लौटाई गई। पीड़ित के अनुसार, वह पिछले कई वर्षों से एसआरएस रियल एस्टेट लिमिटेड के कार्यालय और संबंधित विभागों के चक्कर लगा रहे थे। उन्होंने वरिष्ठ नगर योजनाकार, उपायुक्त कार्यालय, मुख्यमंत्री कार्यालय और थाना सेक्टर-31 में भी कई बार शिकायत दी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बाद में मामला आर्थिक अपराध शाखा के पास पहुंचा, जहां जांच के बाद पुलिस उपायुक्त मुख्यालय के आदेश पर थाना सेक्टर-31, फरीदाबाद में 13 मई 2026 को प्राथमिकी दर्ज की गई। संवाद