Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Portal opened for admission in second and third year in colleges

Faridabad News: महाविद्यालयों में द्वितीय और तृतीय वर्ष में दाखिले के लिए खुला पोर्टल

Thu, 10 Jul 2025 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Portal opened for admission in second and third year in colleges
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले के महाविद्यालयों में स्नातक (अंडर ग्रेजुएट) पाठ्यक्रम में प्रथम वर्ष में दाखिला के साथ यूजी और पीजी (पोस्ट ग्रेजुएट) पाठ्यक्रम में द्वितीय व तृतीय वर्ष में दाखिले के लिए पोर्टल खोल दिया गया है। दाखिले के लिए 30 जुलाई तक बगैर विलंब शुल्क के साथ आवेदन किया जा सकता है। इसके बाद सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ जमा कराना होगा।
उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से बुधवार को द्वितीय व तृतीय वर्ष में दाखिले के लिए आवेदन प्रकिया शुरू कर दी गई है। 30 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए है। उच्च जिला शिक्षा अधिकारी डाॅ. सुनिधि ने बताया कि एक अगस्त से सात अगस्त तक 100 रुपये विलंब शुल्क और इसके बाद 14 अगस्त तक प्रत्येक दिन के लिए 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ दाखिला हो सकेंगे। महाविद्यालय के लिए केंद्रीकृत ऑनलाइन दाखिला पोर्टल यानी www.admissions. highereduhry.ac.in के माध्यम से 30 जुलाई तक बगैर विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकते है। दूसरे और तीसरे वर्ष में छात्रों का प्रमोशन केवल पोर्टल पर ही किया जाएगा। पाठ्यक्रम और विषयों का आवंटन केवल महाविद्यालय की ओर से किया जाएगा। सरकारी कॉलेज के लिए फीस भुगतान का तरीका ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों होगा, सहायता प्राप्त और स्व-वित्तपोषित कॉलेजों के लिए पिछले वर्ष की तरह केवल ऑफलाइन मोड होगा। ऑफलाइन मोड के मामले में विद्यार्थी महाविद्यालय में फीस जमा करेगा और फीस रसीद केवल एडमिशन पोर्टल के माध्यम से ही जारी की जाएगी। छात्रों को एंटी रैगिंग अंडरटेकिंग प्रस्तुत करनी होगी। अंडरटेकिंग www.antiragging.in पर से डाउनलोड करनी होगी।
विज्ञापन

दो सूची के बाद 50 फीसदी सीटें रह गई खाली, व्यक्तिगत काउंसलिंग से भरी जाएंगी। कॉलेजों में दो मेधा सूची जारी होने के बाद करीब 50 फीसदी सीटें रिक्त रह गई थी। रिक्त सीटों पर बुधवार को व्यक्तिगत काउंसलिंग के माध्यम से दाखिले हुए। वहीं, बृहस्पतिवार से जिले के सभी महाविद्यालयों में पोर्टल को दोबारा से खोला जाएगा। जिन विद्यार्थियों ने अभी तक ऑनलाइन आवेदन नहीं किए थे, वह पोर्टल खुलने पर दोबारा आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई माह के शुरूआत में दो मेधा सूची जारी हो चुकी हैं। इस सूची में नाम आने के बाद भी अभ्यर्थी दाखिला लेने में कम ही दिलचस्पी दिखा रहे हैं। मालूम हो कि जिले के सभी महाविद्यालयों में लगभग सभी पाठ्यक्रम में सीटें रिक्त हैं। बुधवार को जिले के नेहरु महाविद्यालय, महिला महाविद्यालय, खेड़ी गुजरान महाविद्यालय सभी महाविद्यालयों में फिजिकल काउंसलिंग के माध्यम से करीब 500 सीट पर दाखिले हुए। यह काउंसलिंग 9 जुलाई प्रातः 9 बजे से शुरू हुई। इस दौरान विद्यार्थी अपने मूल प्रमाण पत्र अंक पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड लेकर मौजूद रहे। करीब तीन बजे प्रवेश मेरिट सूची जारी किया गया। इसके आधार पर दाखिले हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed