फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Portal open for fee payment; last date is August 27.

Faridabad News: फीस जमा करने के लिए खुला पोर्टल, 27 अगस्त अंतिम तिथि

Tue, 25 Aug 2026 10:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Portal open for fee payment; last date is August 27.
इस अवधि के दौरान फीस जमा नहीं होने पर रद्द होगा दाखिला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले के स्नातकोत्तर कक्षाओं में आवेदन कर चुके छात्रों के लिए मंगलवार को पहली मेरिट सूची जारी कर दी गई। इसके बाद छात्रों ने फीस जमा करना शुरू कर दिया है। उनके पास 27 अगस्त तक फीस जमा करने का मौका होगा।
इस अवधि के दौरान अगर कोई छात्र फीस जमा नहीं कर पाता है, तो उसका दाखिला रद्द कर दिया जाएगा। इसके अलावा 28 अगस्त से दूसरे और अंतिम राउंड की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इनमें जो सीटें खाली बची हैं, उनके लिए फिजिकल काउंसलिंग होगी। 29 अगस्त को दोबारा से ऑनलाइन दाखिले के लिए पोर्टल खोला जाएगा। इस दौरान जिन्होंने आवेदन नहीं किया है, वह आवेदन कर पाएंगे और जिन छात्रों के फॉर्म में कोई त्रुटि है, वह उसे संशोधित कर पाएंगे। इसके बाद लगातार 12 सितंबर तक फिजिकल काउंसलिंग प्रकिया जारी रहेगी। हालांकि 30 अगस्त से 6 सितंबर तक दाखिला लेने पर छात्रों को देरी के कारण 100 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं 6 से 12 सितंबर के दौरान दाखिला लेने पर प्रतिदिन 100 रुपये बढ़ाकर देने होंगे। अगर कोई छात्र 10 सितंबर को दाखिला लेता है, तो उसे 50 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
विज्ञापन


बता दें कि पहली मेरिट सूची में जिले के राजकीय पीजी कॉलेज में अलग-अलग छह संकायों में निर्धारित 280 सीटों पर 176 सीट अलॉट की गई थीं। इनमें एमए इकोनॉमिक्स में 40 में से 28, एमए इंग्लिश में 40 में से 33, एमए हिंदी में 40 में से 39, एमकॉम में 60 में से 29, एमएससी मैथ में 40 में से 26, पीजीडीसीए में 60 में से 21 सीट अलॉट हुई हैं। जिलेभर के छह राजकीय व निजी कॉलेजों में पीजी कोर्स में लगभग एक हजार सीट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed