फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Portal of free hold application opened, relief to traders

फ्री होल्ड आवेदन का पोर्टल खुला, व्यापारियों को राहत

Thu, 29 Jul 2021 05:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 05:00 PM IST
विज्ञापन
Portal of free hold application opened, relief to traders
फरीदाबाद। फ्री होल्ड आवेदन के पोर्टल में आ रही दिक्कतों को लेकर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को नगर निगम आयुक्त डॉ. गरिमा मित्तल से मुलाकात की। व्यापारियों की समस्या का समाधान करते हुए निगमायुक्त ने चंडीगढ़ में उच्चाधिकारियों से बातचीत कर पोर्टल खुलवा दिया। वहीं सहायता के लिए एक अधिकारी को भी नियुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्रधान राम जुनेजा ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लीज की दुकानों को फ्री होल्ड करके दुकानदारों को मालिकाना हक देने का जो निर्णय लिया है, वह सराहनीय है। लेकिन इस प्रक्रिया में प्रयुक्त पोर्टल न खुलने की वजह से दुकानदारों को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर वह विधायक सीमा त्रिखा से भी मुलाकात कर चुके हैं और उच्चाधिकारियों ने समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक पोर्टल शुरू नहीं हुआ। निगमायुक्त आयुक्त डॉ. गरिमा मित्तल ने चंडीगढ़ में उच्चाधिकारियों से बातचीत कर समस्या से अवगत कराया और पोर्टल शुरू करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने खामियां को दूर करके पोर्टल शुरू कर दिया। इससे व्यापारियों को काफी राहत मिली। व्यापारियों की मांग पर सहायता के लिए जेटीओ विनोद गुलाटी को नियुक्त कर दिया। करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सचिव नीरज मिगलानी, बल्लभगढ़ बस अड्डा मार्केट एसोसिएशन के प्रधान प्रेम खट्टर, सेक्टर-7-10 मार्केट के प्रधान वासुदेव अरोड़ा, एनआईटी नंबर 5 मार्केट के प्रधान बलजीत सिंह, पार्षद मनोज नासवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed