Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Population census to begin in the district from January 25

Faridabad News: जिले में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना

Fri, 13 Nov 2026 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Population census to begin in the district from January 25
10 जनवरी से कर सकेंगे ऑनलाइन स्व-गणना
विज्ञापन

28 फरवरी तक चलेगा सर्वे, प्रत्येक व्यक्ति से पूछे जाएंगे 40 सवाल, जानकारी गोपनीय रखने का प्रावधान

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद।
जनगणना-2027 के तहत फरीदाबाद में जनसंख्या गणना का काम 25 जनवरी से शुरू होगा। यह प्रक्रिया 28 फरवरी 2027 तक चलेगी। इससे पहले 10 से 24 जनवरी तक नागरिकों को ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा मिलेगी।
इसके तहत लोग घर बैठे https://se.census.gov.in पोर्टल पर अपने परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद प्रगणक घर-घर जाकर परिवारों और प्रत्येक व्यक्ति से संबंधित जानकारी एकत्रित करेंगे। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि जनगणना का कार्य डिजिटल माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनसंख्या गणना पूरी होने के बाद एक से पांच मार्च तक पांच दिवसीय पुनरीक्षण दौर आयोजित होगा। इसमें छूटे हुए परिवारों और व्यक्तियों की गणना सुनिश्चित की जाएगी। इस कार्य के लिए स्कूल शिक्षकों और अन्य सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। कर्मचारियों को इसके लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। जनगणना के दौरान निर्धारित प्रश्नावली के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति से 40 सवाल पूछे जाएंगे। इनमें जनसांख्यिकीय, सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक गतिविधियों, भाषा और प्रवास सहित अन्य विषयों की जानकारी शामिल होगी। इन आंकड़ों के आधार पर भविष्य की विकास योजनाएं तैयार करने, सार्वजनिक सुविधाओं की जरूरत का आकलन करने और जनसंख्या के अनुसार संसाधनों की योजना बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


मोबाइल एप से दर्ज होगा डाटा

उपायुक्त ने बताया कि प्रगणक स्मार्टफोन पर उपलब्ध मोबाइल एप के माध्यम से आंकड़े दर्ज करेंगे। वहीं, ऑनलाइन निगरानी प्रणाली से काम की प्रगति और कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। नागरिकों की ओर से दी गई जानकारी जनगणना अधिनियम, 1948 के तहत गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे सही और पूरी जानकारी दें। आवश्यकता पड़ने पर आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस और मतदाता पहचान पत्र के नंबर उपलब्ध कराने के लिए तैयार रखें। उपायुक्त ने चेतावनी दी कि जनगणना कर्मचारियों के सरकारी काम में बाधा डालने या हस्तक्षेप करने वालों के खिलाफ जनगणना अधिनियम की धारा 11 के तहत कार्रवाई होगी। इसके तहत तीन साल तक की सजा और एक हजार रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed